Wednesday, 09 September 2026
Breaking News
एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन
हिमाचल Trending

असफल युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है पंजाब विश्ववविद्यालय की पूर्व छात्रा सोशल मीडिया पर एक्टिव एचएएस ओशिन शर्मा

Read in:Hindi

SUNDAY STORY

विजयेन्दर शर्मा/ शिमला

ओशिन शर्मा अब किसी परिचय की मोहताज नहीं रहीं। कभी डॉक्टर बनना चाहती थीं, फिर बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर ठुकरा कर हिमाचल प्रशासनिक सेवा की काबिल अधिकारी बन गईं। ओशिन शर्मा की कहानी उन युवाओं को प्रेरित करने वाली है, जो असफलता के बाद हार मान जाते हैं। फिर मेहनत करना छोड़कर किस्मत को कोसते रहते हैं।

(MOREPIC1)ओशिन शर्मा  ने अपनी असफलताओं से सीखा और कमियों को ठीक करते हुए कामयाबी के शिखर को छुआ है। बता दें कि ओशिन शर्मा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के नाग्गर कल्लू में असिस्टेंट कमिश्नर कम बीडीओ के पद पर कार्यरत है। इन्होंने साल 2019 में हिमाचल प्रशासनिक सेवा परीक्षा में दसवां रैंक हासिल किया था। यूपीएससी में भी भाग्य आजमाया, मगर 5 नंबर से पिछड़ गई थीं। फिर अपने दूसरे प्रयास में एचएएस बन गईं। ओशिन शर्मा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के नाग्गर कल्लू में असिस्टेंट कमिश्नर कम बीडीओ के पद पर कार्यरत है।

मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर रैत की रहने वाली ओशिन शर्मा का बचपन शिमला में बीता। ये अपने माता-पिता के नक्शे कदम पर चल रही हैं। इनके पिता भुवनेश शर्मा नायब तहसीलदार और माता कांगड़ा में सेटेलमेंट अफसर के पीए के पद पर सेवाएं दे रही हैं।

एचएएस अफसर ओशिन शर्मा काफी खूबसूरत हैं। ये सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। इन्हें फेसबुक पर 28 हजार, इंस्टाग्राम पर एक लाख 9 हजार व ट्विटर पर 14 हजार 700 लोग फॉलो करते हैं। ये मॉटिवेशनल पोस्ट भी करती रहती हैं।

(MOREPIC2)(SUBHEAD)ओशिन शर्मा ने पंजाब विश्वविद्यालय से केमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इन्होंने छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम रख दिया था। हालांकि फिर राजनीति में लंबी पारी खेलने के बजाय इनका रुझान सिविल सर्विसेज की ओर हुआ तो ये यूपीएससी व एचपीएससी की तैयारी में जुट गईं। फिर अपने दूसरे प्रयास में एचएएस बन गईं।

एचएएस अफसर ओशिन शर्मा कहती हैं कि उनको बॉलीवुड से फिल्मों के ऑफर मिले थे, मगर परिवार को अभिनेत्री बनना पसंद नहीं था। इसलिए बॉलीवुड से मिले सारे ऑफर ठुकरा दिए। हाल ही इनको लाडली फाउंडेशन ने ब्रांड अम्बेसडर भी बनाया है। ओशिन शर्मा ने अपने कॉलेज के साथी विशाल नैहरिया से 26 अप्रैल 2021 में प्रेम विवाह किया था। विशाल नैहरिया धर्मशाला से विधायक हैं। हालांकि, दोनों का परिवारिक विवाद दो माह बाद ही सामने आ गया।