Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर्स ने अपने मैच जीते पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित
हिमाचल Trending

हिमाचल: कुल्लू जिले में बस दुर्घटना का शिकार हुई, हादसे में बच्चों समेत 12 की जान गई

Read in:Hindi

कुल्लू, फेस2न्यूज:

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। मिली जानकारी अनुसार हादसे में स्कूली बच्चों समेत 12 लोगों की जान चली गई है। हादसा कुल्लू जिले के नियोली-शानशेर मार्ग पर सैंज घाटी के जांगला क्षेत्र के पास हुई। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। निजी बस संख्या एच.पी. 30ए-0646 शैंशर से कुल्लू जा रही थी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने मृतकों के परिवारों साथ संवेदना व्यक्त की है।  

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से व्यक्गित रूप से राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं और अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (एडीएम) कुल्लू पूरी घटना की जांच करेंगे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। जबकि प्रत्येक घायल व्यक्ति को फौरी राहत के रूप में 15,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि घायलों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा।

मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने वित्त आयुक्त राजस्व और मंडलायुक्त मण्डी को तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पी.एम.एन.आर.एफ.) से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।