Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा Trending

हिसार निवासी दुराचार पीड़िता ने लगाया डीएसपी पर दुर्व्यवहार का आरोप, गृह मंत्री विज ने डीएसपी के अन्य जिले में तबादले के निर्देश दिए

Read in:Hindi

अंबाला, फेस2न्यूज:

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दुराचार पीड़िता द्वारा हिसार के डीएसपी पर दुव्यर्वहार करने के आरोपों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए डीएसपी को हिसार से अन्य जिले में तबादला करने के निर्देश दिए। इस मामले की जांच के लिए उन्होंने आईजी, हिसार को एसआईटी गठित कर दस दिन के भीतर रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए। (SUBHEAD)
श्री विज मंगलवार को अंबाला में अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। गृह मंत्री अनिल विज को हिसार से आई महिला ने बताया कि उसने व्यक्ति के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कराया था, मगर हिसार पुलिस की ढुलमुल कार्यप्रणाली की वजह से आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत मिली। उसका आरोप था कि मामले में तथ्यों को सामने नहीं लाया गया और डीएसपी द्वारा उससे दुवर्यवहार किया गया। गृह मंत्री ने इस मामले में डीएसपी का अन्य जिले में तबादला करने व मामले में एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए।
वहीं, गृह मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में बीती रात्रि भाजपा बूथ प्रधान की हत्या मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए एसपी अम्बाला को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में लिप्त सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। दरअसल, गांव बोह में बीती रात्रि विवाद के बाद भाजपा बूथ प्रधान की हत्या हुई थी। इस मामले में आज मृतक के परिजनों ने गृह मंत्री अनिल विज से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की थी।