Tuesday, 14 April 2026
Breaking News
वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर
हरियाणा Trending

डॉ. बख्शी गुप्ता आई केयर सेंटर चंडीगढ़ के सहयोग से होप आई केयर क्लिनिक का शुभारंभ

Read in:Hindi

(MOREPIC1) (MOREPIC2)फेस2न्यूज / चंडीगढ़/पानीपत

पानीपत शहर में नेत्र चिकित्सा सुविधाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए डॉ. बख्शी गुप्ता आई केयर सेंटर के सहयोग से होप हॉस्पिटल परिसर में होप आई केयर नामक आधुनिक नेत्र क्लिनिक का शुभारंभ किया गया है। चंडीगढ़ में अपनी एथिकल, अफोर्डेबल और क्वालिटी आई केयर सेवाओं के लिए लोकप्रिय डॉ. बख्शी गुप्ता आई केयर सेंटर की सुविधाएं अब पानीपत के नागरिकों को भी उपलब्ध हो गई हैं।

इस अवसर पर होप हॉस्पिटल के संचालक एवं बच्चों के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. अजय जगलान की भूमिका को भी विशेष रूप से सराहा गया। उनके नेतृत्व में होप हॉस्पिटल लगातार भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है।

होप आई केयर क्लिनिक में अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यहां वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कविता काइला (एमबीबीएस, एमएस – नेत्र रोग) तथा नेत्र विशेषज्ञ एवं फैको सर्जन डॉ. नीरज गुप्ता (एमबीबीएस, डीएनबी – नेत्र रोग, एफआईसीओ) मरीजों का उपचार करेंगे।

इस नेत्र केंद्र में आंखों की जांच, उपचार एवं सर्जरी के लिए आधुनिक तकनीक और उन्नत उपकरणों का उपयोग किया जाएगा। क्लिनिक का उद्देश्य मरीजों को सुलभ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है। होप आई केयर क्लिनिक, हुडा सेक्टर-18, पानीपत में स्थापित किया गया है। यह लोकेशन जीटी रोड से सीधे जुड़ी हुई है, जिससे शहर के हर हिस्से से यहां पहुंचना आसान है। मॉडल टाउन जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की तुलना में सेक्टर-18 में ट्रैफिक कम रहता है। बेहतर कनेक्टिविटी, शांत वातावरण और सुगम पहुंच के कारण यह क्लिनिक मरीजों के लिए एक सुविधाजनक विकल्प साबित हो रहा है।

होप आई केयर क्लिनिक की ओपीडी सोमवार से शनिवार तक संचालित होगी।