Sunday, 19 April 2026
Breaking News
हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल
हिमाचल Trending

होशियार सिंह भारती की ज्वालामुखी से चुनाव लड़ने की तैयारी

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)(MOREPIC3)विजयेन्दर शर्मा /ज्वालामुखी

ज्वालामुखी की राजनीति में होशियार सिंह भारती की भी एंट्री हो गई है। शिक्षा विभाग से हाल ही में रिटायर हुये भारती, आम आदमी पार्टी से जुड गये हैं। इन दिनों पार्टी के प्रचार में जुटे हैं । बताया जा रहा है कि भारती पिछले दिनों आप नेता दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से भी मिल कर आए हैं। उसके बाद उनकी गतिविधियां बढ़ी हैं।

भारती की प्रदेश सह सचिव के तौर पार्टी में उनकी नियुक्ति से आप को खासा लाभ मिला है। उनकी इलाके के कर्मचारियों और समाज के कमजोर तबके पर खासी पकड़ हैं। इलाके में उनके दौरे लगातार हो रहे हैं। बुधवार को भारती ने अपने चलो गांव की ओर अभियान की शुरुआत टिहरी पंचायत से की। व यहां ग्रामीणों के साथ बैठक कर आम आदमी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव होशियार सिंह भारती ने गैस सिलेंडर के दामों में अप्रत्याशित बढ़ौतरी पर भाजपा सरकार को घेरते हुये आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नितियां व कार्यक्रम हमेश ही गरीब विरोधी व पूंजीपतियों के हितैषी रहे हैं। पार्टी चुनावों से पहले सत्ता में आने के लिये ढोंग रचती है और सत्ता में आते ही गरीबों का गला घोंटती है। खाद्य पदार्थों सहित आम जनजीवन में दैनिक उपयोग के सभी पदार्थों में अप्रत्याशित वृद्धि हो चुकी है लेकिन भाजपा सरकार को जनता की कोई फिक्र नहीं है। बड़े उद्योगपतियों को जनता को लूटने की खुली छूट दे रखी है।(SUBHEAD)

भारती ने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकार किसान विरोधी है। भाजपा सरकार पहले भी किसान विरोधी काले कानून लेकर आई थी। किसानों को अपने हक के लिए संघर्ष करना पड़ा। भाजपा सरकार के जिद की वजह से आंदोलन के दौरान किसान शहीद हुए। तब भी हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने किसानों के हक में आवाज नहीं उठाई थी और आज तो खुद जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के किसानों और बागवानों के साथ अन्याय कर रहे हैं। जब तक किसान और बागवान विरोधी फैसला जयराम ठाकुर वापस नहीं ले लेते, तब तक आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को अब जनता से कोई मतलब नहीं रहा, वह बस अदानी और अंबानी के आगे पीछे घूमते रहते हैं। उन्होंने हिमाचल के बागवानों के साथ हो रहे भेदभाव पर भी गहरी चिंता जताई।

भारती ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह किसानों और बागवानों के साथ दृढ़ता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस और वर्तमान भाजपा सरकार ने सेब के दाम बढ़ाए होते तो आज सेब का समर्थन मूल्य 35 रुपए से अधिक होता लेकिन दोनों ही सरकार ने बागबानों के हितों की ओर ध्यान नहीं दिया। आज जब बागवान बढ़ती महंगाई को लेकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं तो कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रही है लेकिन कांग्रेस राज में भी कभी बागबानों के हित में निर्णय नहीं लिया गया है।
होशियार सिंह भारती ने सरकार से मांग की है कि वह सेब के समर्थन मूल्य 24 रुपए करे, जिससे महंगाई से परेशान बागवानों को थोड़ी राहत मिल सके। आम आदमी पार्टी पूरी तरह वागबानों के आंदोलन का समर्थन करती है और उनके साथ खड़ी है। आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार के किसान- बागवान विरोधी फैसले के खिलाफ आंदोलन करेगी ।
विधानसभा चुनाव की तिथियां नजदीक आते देख विभिन्न दलों से चुनाव लड़ने की मंशा पाल रखे स्थानीय नेताओं की चहलकदमी बढ़ गयी है। विभिन्न दलों के स्थानीय नेताओं के द्वारा अभी से ही जन सम्पर्क अभियान चलाते हुए देखा जा रहा है। स्थानीय नेताओं के अपने-अपने दावे हैं तथा जनसम्पर्क अभियान के दौरान यह कहते पाए जा रहे है कि उनके दल के आकाओं के द्वारा उन्हें हरी झंडी मिल गयी है। लिहाजा वह जनसम्पर्क अभियान के अभी से मैदान में कूद पड़े है। वैसे कहा जाय तो चुनावी शंखनाद होने में थोड़ी देर है सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि सितम्बर महीने की आखिरी तक चुनाव की घोषणा कर दी जाय। इस दौरान विभिन्न दलों में टिकट के होड़ मची है।