Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

मनीमाजरा में आयोजित विशेष सेवा शिविर में सैंकड़ों लोगों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ

Read in:Hindi

भाजपा आईटी सेल की सराहनीय पहल 

चण्डीगढ़ : भाजपा, चण्डीगढ़ की आईटी टीम ने जनकल्याण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मनीमाजरा में दो दिवसीय 'विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया। मीडिया प्रभारी रामेश्वर गिरी ने जानकारी दी की प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति, विशेषकर गरीब, जरूरतमंद, एससी/एसटी और अल्पसंख्यक समुदायों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना था।

न्यू इंदिरा कॉलोनी, मनीमाजरा (सेक्टर 13) में 29 और 30 तारीख को आयोजित इस शिविर में स्थानीय निवासियों का भारी उत्साह देखने को मिला। शिविर के दौरान सैंकड़ों लोगों ने मौके पर ही आयुष्मान भारत कार्ड, आभा कार्ड और ई-श्रम कार्ड बनवाने जैसी सुविधाओं का लाभ उठाया। इसके अतिरिक्त, लोगों को विभिन्न पेंशन योजनाओं और विशेष रूप से एससी/एसटी और अल्पसंख्यकों के लिए उपलब्ध आसान ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई और उनके आवेदन भी भरवाए गए।

यह आयोजन प्रदेश आईटी प्रमुख शिविंद्र मंडोत्रा और प्रदेश सचिव सोनिया दुग्गल की देखरेख में आयोजित हुआ।

शिविर को सफल बनाने में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला अध्यक्ष भूपिंदर सैनी और उनकी टीम के सदस्य रविंदर लोहट, राम शुक्ला, राजेश सिंगला, अंतरजोत सिंह और शक्ति श्रीवास्तव ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया और उन्हें शिविर तक लाने में मदद की। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी रामेश्वर गिरी, मंडल अध्यक्ष कमल मौर्य, विनोद अग्रवाल और मनोनीत पार्षद गीता चौहान सहित कई अन्य स्थानीय नेता भी उपस्थित रहे।

शिविंद्र मंडोत्रा ने बताया कि यह शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन से प्रेरित है, जिसमें यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है कि सरकार की हर एक योजना का लाभ उसके वास्तविक और जरूरतमंद लाभार्थी तक बिना किसी बाधा के पहुँचना चाहिए।

0 Comments