Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
"नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन
चंडीगढ़ Trending

नगर निगम द्वारा जल्द समाधान न मिलने पर रेहड़ी फड़ी वेंडरों द्वारा हुंकार रैली का होगा आयोजन: मनोज कुमार शुक्ला

Read in:Hindi

कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के पार्षदों पर रेहड़ी फड़ी वेंडर विरोधी विचार रखने का लगाया आरोप

आरके शर्मा /चण्डीगढ़

रेहड़ी फड़ी संघर्ष कमेटी एसोसिएशन ने एक खास बैठक आयोजित कर रेहड़ी फड़ी वेंडरों को होने वाली समस्याओं पर चर्चा की। कमेटी ने फैंसला किया है कि यदि नगर निगम उनकी समस्याओं का जल्द ही समाधान नहीं करता है तो रेहड़ी फड़ी संघर्ष कमेटी एसोसिएशन द्वारा दिसंबर में बड़े पैमाने पर एक प्रदर्शन रैली का आयोजन किया जा रहा है। आज की बैठक सेक्टर 45 मंदिर के पास रखी गई जिसमें पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस बैठक में मुख्य रूप से चर्चा अधिक फीस को लेकर हुई। सेक्टर-45 के वेंडरों का यह कहना था नगर निगम द्वारा सेक्टर 45 के वेंडरों के लिए फिक्स की गई फीस बहुत ज़्यादा है उसे कम किया जाए।

500 रुपए जो एक्ट के मुताबिक है, फीस दे पाना वेंडरों के बस के बाहर हो रहा है। इस बैठक में वेंडरों ने यह बात भी सामने रखी कि जूस वालों को भी ESP वेंडरों में शामिल किया जाना चाहिए। इस चर्चा के दौरान कुछ सैलून वेंडरों ने भी अपनी समस्याओं को रेहड़ी फड़ी संघर्ष कमेटी एसोसिएशन के समक्ष पेश किया।(SUBHEAD)

इन वेंडरों की समस्याओं को सुनते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि अब हम सबको आंदोलन का रास्ता चुनना होगा। समस्याओं को देखते हुए पिछले कई दिनों से वेंडरों का शोषण उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 52 कजहेडी गांव में आम आदमी पार्टी के पार्षद भी रेहड़ी फड़ी वालों को तंग कर रहे हैं।वहां के इंस्पेक्टर भी उनका साथ देकर रेहड़ी वालों को परेशान ही कर रहे हैं।

अब ऐसा ही एक मामला सेक्टर-45 के कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत (गापी) का भी सामने आया है जो कि वेंडर विरोधी विचार रखते हैं। लगभग पूरे शहर के में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी वेंडरों के विरोध में हैं वेंडरों को इनके झांसे में नहीं आना चाहिए।

कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने वेंडरों को आश्वासन देते हुए कहा जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा एवं 16 दिसंबर 2022 को बड़े पैमाने पर हुंकार प्रदर्शन रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने पूरे शहर के रेहड़ी फड़ी वेंडरों को इस रैली में हिस्सा लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अब किसी भी प्रकार की धक्काशाही व गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बार इस पर सख़्त एक्शन लिया जाएगा।

0 Comments