Tuesday, 15 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
चंडीगढ़ Trending

शिक्षक दिवस पर जरूरतमंद होनहार विद्यार्थियों के मुफ्त यूपीएससी फाउंडेशन कोर्स लांच किया आईलीड आईएएस ने

Read in:Hindi

हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा के कारण मुसीबतग्रस्त परिवारों के होनहार बच्चों को भी इस सुविधा में मिलेगी प्राथमिकता

चण्डीगढ़ : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले क्षेत्र के अग्रणी कोचिंग संस्थान आईलीड आईएएस के संचालकों ने आज शिक्षक दिवस पर देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, जिन्हे आज का दिन समर्पित है, को श्रद्धासुमन अर्पित किए व इस अवसर पर जरूरतमंद होनहार विद्यार्थियों हेतु मुफ्त यूपीएससी फॉउंडेशन कोर्स लांच किया।

सेक्टर 25, चण्डीगढ़ स्थित संस्थान आईलीड आईएएस के अधिकारियों आरके साम्याल, जतिंदर जिम्मी, डॉ. संजीव, सतपाल चौधरी, प्रह्लाद के. व विवेक जोशी ने आज चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि हमारे देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, परन्तु समुचित साधनों के अभाव में वे प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने से वंचित रह जाते हैं।

इसे देखते हुए संस्थान ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व एवं आउटरीच के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के चलते जरूरतमंद होनहार विद्यार्थियों को इन परीक्षाओं के लिए तैयार करने का आज शिक्षकों को समर्पित आज के दिन संकल्प लिया है।

आरके सान्याल ने कहा कि अभी हाल ही में हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा के कारण भी अनेक परिवार प्रभावित हुए हैं। इन मुसीबतग्रस्त परिवारों के होनहार बच्चों को भी इस सुविधा में प्राथमिकता दी जाएगी। अधिक जानकारी हेतु 98550 00319 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि दाखिले आज ही से प्रारम्भ हैं व 30 सितम्बर तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। तत्पश्चात छह महीने तक रोजाना अढ़ाई घंटे कोचिंग दी जाएगी।