Thursday, 27 August 2026
Breaking News
अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी
चंडीगढ़ Trending

सावन कवि दरबार में रचनाकारों ने सावन पर अपनी रचनाओं से श्रोताओं को सराबोर किया

Read in:Hindi

(MOREPIC1) चण्डीगढ़, फेस2न्यूज:

साहित्य संगम ट्राइसिटी द्वारा सावन कवि दरबार आयोजित किया गया जिसमें साहित्य अनुरागी रचनाकारों ने सावन पर अपनी रचनाओं से श्रोताओं को सराबोर किया। संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर फूलचंद मानव की अध्यक्षता के बीच विशिष्ट मेहमानों में संगीत नाटक अकादमी, चण्डीगढ़ व टैगोर थिएटर के पूर्व चेयरपर्सन कमल अरोड़ा, झज्जर से पत्रकार उदय भान पूनिया व पठानकोट के उपन्यासकार यशपाल शर्मा उपस्थित रहे। 

अपने अनुभवों, कविता व गीतों से सभी को प्रोत्साहित किया। टेकचंद अत्री ने मंच संचालन करते हुए सावन पर गीत लोकगीत व कविताओं की सिलसिलेवार कड़ी को जोड़े रखा।

श्रीधर, डायमंड शर्मा, प्रवीण सुधाकर, यशपाल शर्मा, प्रोफेसर योगेश्वर कौर के गीत छाए रहे। सेंट सोल्जर पंचकूला की अध्यापिका रजनी अत्री व दुबई से आई हुई नृत्यांगना व नज्मों की मर्मज्ञ करूणा राठौड़ की प्रस्तुति ने भी खूब रंग जमाया। सीमा, राजश्री, पासो देवी, अवनि, बबीता, विद्यावती की स्वर लहरी के बीच आकाश, सुमित पूनिया, सुनील कुमार, अजय अत्री व अन्य श्रोताओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।