Tuesday, 20 October 2026
Breaking News
चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी नियुक्ति
हरियाणा Trending

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1 करोड 75 लाख की ठगी के मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार,चार दिन के पुलिस रिमांड पर

Read in:Hindi

(MOREPIC1)   फेस2न्यूज/पंचकूला

पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन व डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना पंचकूला की टीम द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वर्ष 2024 में दर्ज एक साइबर ठगी के मामले में साइबर एसएचओ सब इंस्पेक्टर युद्धवीर सिंह की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान हरजीत सिंह पुत्र मिंदर वासी अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी को 4 अक्टूबर को कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है। मामला एक करोड़ 75 लाख रुपये की ठगी से जुड़ा है।

इस मामले में शिकायतकर्ता सुशील कुमार निवासी सेक्टर-12ए पंचकूला ने 31 जुलाई 2024 को साइबर थाना पंचकूला में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, 5 जुलाई 2024 को शिकायतकर्ता को फेसबुक पर शेयर मार्केट से संबंधित एक विज्ञापन दिखाई दिया, जिसे उसने लाइक किया। इसके बाद उसे व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक प्राप्त हुआ, जिसके जरिये उसे शेयर बाजार में निवेश कर दुगुना लाभ कमाने का लालच दिया गया। इसी झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने बड़ी राशि का निवेश कर दिया और कुल मिलाकर उससे करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये की ठगी की गई।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पंचकूला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 318(4), 336(3), 338, 340 व 61 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच सब-इंस्पेक्टर भूप सिंह द्वारा की जा रही है।

चार आरोपी पहले से गिरफ्तार

डीसीपी क्राइम के अनुसार प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने 16 दिसंबर को दो आरोपियों कृष्ण कुमार पुत्र दलबीर निवासी गांव तुकावाली, जिला सिरसा और सुभाष पुत्र बहादुर सिंह निवासी गांव जमाल, जिला सिरसा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। इसके बाद 11 जुलाई 2025 को पुलिस ने तीसरे आरोपी संजय कुमार उर्फ बॉक्सर पुत्र सतीर सिंह निवासी गांव तरकावाली, जिला सिरसा को गिरफ्तार किया था, जिससे पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई गई और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। उसके बाद चौथे आरोपी तेजेन्द्र पाल सिंह पुत्र जयपाल सिंह निवासी सिविल लाइन, सिरसा को 27 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को 28 जुलाई को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी।

इस मामले में अन्य संदिग्धों की संलिप्तता सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

0 Comments