फेस2न्यूज चंडीगढ़
वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी सेक्टर 45 डी चंडीगढ़ ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में संस्था की ओर से सेक्टर-34 में आयोजित टाइटैनिक मेले में स्टॉल लगाया गया, जहां संस्था से जुड़ी महिलाओं की ओर से तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की बिक्री की गई।
इसके साथ ही दीपावली के अवसर पर सेक्टर-46 में भी स्टॉल लगाए गए ताकि महिलाओं द्वारा मेहनत और लगन से तैयार किए गए उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जा सके और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिले।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष व संस्थापक पूजा बक्शी ने महिलाओं की मेहनत और हुनर की सराहना करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को केवल प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि उनके बनाए उत्पादों को बाजार तक पहुंचाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना भी है।उन्होंने टाइटेनिक मेले के आयोजकों का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से महिलाओं को अपने हुनर को प्रदर्शित करने और अपने उत्पादों की बिक्री करने का अच्छा मंच मिल रहा है।
इस अवसर पर संस्था की महिलाएं संजू ठाकुर, सुकृति, बबीता, मनीषा, रंभा, नेहा, अंजली, महिमा, पूजा, उपस्थित रही ।
चंडीगढ़
Trending
महिला सशक्तिकरण की दिशा में वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने तैयार किए उत्पादों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल