Thursday, 27 August 2026
Breaking News
अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी
चंडीगढ़ Trending

द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव जीतने की खुशी में भाजपाइयों ने जगह जगह बाटे लड्डू

Read in:Hindi

प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद सहित सभी भाजपा नेताओं ने द्रोपदी मुर्मू को दी बधाई, आदिवासी दलित महिला को देश का राष्ट्रपति बनाये जाने पर केंद्रीय नेतृत्व को दिया धन्यवाद 

(MOREPIC1)(MOREPIC2)फेस2न्यूज/चंडीगढ़ 

देश के राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी द्रोपदी मुर्मू की जीत पर चंडीगढ़ भाजपा द्वारा शहर भर में जगह-जगह लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई व द्रौपदी मुर्मू को को चुनाव जीतने की बधाई दी।

प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित होने पर चंडीगढ़ भाजपा द्वारा सारे शहर में सैकड़ो जगह लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई । सभी जिला मोर्चा व मण्डलों द्वारा अलग-अलग जगह पर लड्डू बांटे गए। इन कार्यक्रमो में प्रदेश पदाधिकारियों, जिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया ।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरूण सूद ने कहा कि आदिवासी समाज की एक दलित महिला का राष्ट्रपति पर पद पर पहुंचना हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया जिन्होंने एक आम महिला को देश की राष्ट्रपति पद पर विराजमान होने का मौका दिया।

वार्ड नंबर 22 के अध्यक्ष दीपक शर्मा के अनुसार भाजपा वर्करों ने अपनी खुशी का इजहार किया, इसी तरह वार्ड नंबर 2 के अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा  ने सैक्टर 8 में लडडू बांटे। 

मेडिकल प्रकोष्ठठ के अध्यक्ष प्रिंस भंडूला ने भी अपनी बधाई दी।