Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में आम जनता को आए दिन नई-नई मुसीबतों व् परेशानियों का करना पड़ता है सामना

Read in:Hindi

चण्डीगढ़ : यहां स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में आम जनता को आए दिन नई-नई मुसीबतों व् परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज भी उस समय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा जब वहां सर्वर पूरी तरह से ठप्प हो गया। कार्यालय में सुबह आठ बजे से ही पासपोर्ट बनवाने और उनमें त्रुटियां दुर करवाने को लेकर लाईने लग गई हुई थीं।

एक तो पासपोर्ट कार्यालय में कार्य करने का समय सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक का कर दिया गया हुआ है, ऊपर से लोगों को बाहर ही 9:30 बजे तक खड़ा रखा गया। उसके उपरांत जब सभी लोग पासपोर्ट कार्यालय के अंदर गए तो वहां पर लंबी-लंबी लाइन लग गई 2 घंटे लाइनों में खड़े रहने के उपरांत कार्यालय के लोगों ने बताया कि आज उनका कार्य नहीं हो सकता आज सर्वर कार्य नहीं कर रहा। यह सुनते ही दूर-दूर से आए हुए लोगों में अफरातफरी फैल गई।

(SUBHEAD) कई लोगों ने बताया कि वह पिछले कई दिन से इसी तरह से आ रहे हैं पर उन्हें रोज किसी न किसी कारणवश टाल दिया जाता है। लोगों के छोटे-छोटे काम जिनमें किसी के नाम को लेकर, किसी के माता-पिता के नाम को लेकर या किसी के एड्रेस को लेकर त्रुटि पाई जाती है तो उन्हें एक ही लाइन में खड़ा कर दिया जाता है।

लोगों का कहना था कि एक और देश तरक्की कर रहा है परन्तु पासपोर्ट कार्यालय की कार्यप्रणाली को देख कर इस तरक्की को लेकर कई सवाल खड़े हो जाते हैं। वही एक और यह भी देखा गया है कि कुछ कर्मचारी अपने जानकारों को बाएं-दाएं से ले जाते हैं, ताकि वह उनका कार्य करवा सके।

0 Comments