Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

इत्तेहादुल मुसलमीन वेलफेयर कमेटी ने फिरोजपुर के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /चंडीगढ़

वार्ड नंबर 26 (डडूमाजरा कालोनी) में इत्तेहादुल मुसलमीन वेलफेयर कमेटी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए फिरोजपुर जिले के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री भेजी है। कमेटी की ओर से बड़ी मात्रा में राशन सामग्री पैक कर जिसमें साबुन, तेल, तिरपाल, ऑडोमॉस, राशन, सैनिटरी पैड, बैंडेज, बीटाडिन एवं कपड़े प्रभावित इलाकों तक पहुँचाने की व्यवस्था की गई।

कमेटी के अध्यक्ष नूर मोहम्मद ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा की घड़ी में ज़रूरतमंदों की मदद करना हर नागरिक का फर्ज है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आगे आकर राहत कार्यों में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर वार्ड नंबर 26 के ब्लॉक प्रधान हरजिंदर सिंह प्रिंस, सोशल मीडिया के स्टेट कोऑर्डिनेटर एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव ममता डोगरा, ब्लॉक इंचार्ज अमन स्लैच एवं रमेश सिंह विशेष रूप से शामिल हुए।

उन्होंने कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद नफीस, उप प्रधान उस्मान अली, इकतार अली अंसारी, राजा कुरैशी एग्जीक्यूटिव मेंबर, मस्जिद के इमाम उज्जैन करी, वीराल कुरैशी एग्जीक्यूटिव मेंबर, अब्दुल कलाम कैशियर आदि उपस्थित रहे। नूर मोहम्मद ने बताया कि आने वाले दिनों में भी मदद का सिलसिला जारी रहेगा।

0 Comments