Thursday, 12 November 2026
Breaking News
चड्ढा क्रिएटिव आर्ट्स 13 नवंबर को जीरकपुर में कराएगा मेगा सिंगिंग इवेंट हमारे लिए तो 57 ही 97 है पराली प्रबंधन: सरकार निकाले सरल मार्ग, शोध और वैकल्पिक हल करेगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन: कृष्ण राज अरुण अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया *पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन
हरियाणा Trending

किशोरी शर्मा होंगे कालका के कार्यकारी मंडल अध्यक्ष

Read in:Hindi

(MOREPIC1)फेस2न्यूज /पंचकूला 

भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कालका मंडल के महामंत्री किशोरी शर्मा को पद्दोन्नति देते हुए कार्यकारी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।

अजय मित्तल ने बताया, कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा एवं कालका के वरिष्ठ नेताओ, पदाधिकारियों से सलाह करके यह नियुक्ति की गयी है। उन्होंने कहा, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष कपिल गौड़ ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए बतौर मंडल अध्यक्ष कार्य करने में अपनी असमर्थता जताई थी। कल पार्टी मुख्यालय पंचकमल में जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा, जिला महामंत्री जय कौशिक, भवनजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, तेजिंदर गुप्ता टोनी, जिला मीडिया इंचार्ज के. चन्दन सहित तमाम पार्टी पदाधिकारियों ने किशोरी शर्मा को पुष्प गुच्छ देकर उन्हें नए दायित्व की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।

अजय मित्तल ने विश्वास जताते हुए कहा, किशोरी शर्मा के नेतृत्व में कालका मंडल के तमाम सांगठनिक कार्यो में तेज़ी आएगी। गौरतलब है, भाजपा जिला संगठन ने ज़िले की दोनों विधानसभाओ को कुल नौ मंडलो में बांटा है, जिसमे कालका विधानसभा के पांच और पंचकूला विधानसभा के चार मंडल शामिल है।

0 Comments