Thursday, 12 November 2026
Breaking News
पराली प्रबंधन: सरकार निकाले सरल मार्ग, शोध और वैकल्पिक हल करेगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन: कृष्ण राज अरुण अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया *पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा  के निधन पर शोक व्यक्त किया
हरियाणा Trending

गुरु पर्व पर एलआईसी ने हलवा, पूरी, चावल, कढ़ी और चना का लंगर लगाया

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/पंचकूला

गुरु नानक देव जयंती (गुरु पर्व) के मौके पर पंचकूला ऑफिस, सेक्टर-2, पंचकूला में लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के स्टाफ की ओर से मंगलवार हलवा, पूरी, कढ़ी, चावल और चना का लंगर वितरित किया गया।

इस मौके पर श्री अशोक ठाकुर, सीनियर डिविजनल मैनेजर, एल.आई.सी. ऑफ इंडिया, करनाल डिवीजन, हरियाणा और श्री सी.पी. नंदवानी, सीनियर ब्रांच मैनेजर, लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया पंचकूला ऑफिस ने कहा कि गुरु पर्व का यह पवित्र दिन गुरु नानक देव जी को समर्पित है। यह दिन गुरु पर्व और गुरु नानक प्रकाश उत्सव पूरी तरह से गुरु नानक देव जी की जयंती को समर्पित है, जो 1469 में सिख धर्म के संस्थापक थे।

कॉमरेड अमरजीत कुमार के अनुसार, लंगर सेवा यानी सभी को सामुदायिक भोजन कराना इस उत्सव का एक मुख्य हिस्सा है, जो गुरु नानक के समानता और सेवा के संदेश को दर्शाता है। इस मौके पर सभी अधिकारी, कर्मचारी, डेवलपमेंट ऑफिसर, लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के सलाहकार, एजेंट, पॉलिसी होल्डर भी मौजूद थे।

0 Comments