Thursday, 22 October 2026
Breaking News
भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की
हिमाचल Trending

8 दिसंबर को हिमाचल और गुजरात में फिर खिलेगा कमल: जयराम

Read in:Hindi

*गुजरात में चुनावी जनसभा के दौरान बोले सीएम हिमाचल में रिवाज बदलना तय है* *मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस छोड़ो यात्रा पर निकले हैं कांग्रेस के एक नेता**नडीयाड़, वेजलपुर और नरानपुरा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट* *चार घंटे में तीन जनसभाओं को किया संबोधित*

विजयेन्दर शर्मा/शिमला

गुजरात विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक एवं हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को तूफानी चुनाव प्रचार किया। उन्होंने नडीयाड़, वेजलपुर और नरानपुरा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के लिए वहां के मतदाताओं से वोट मांगे। जयराम ठाकुर ने तूफानी चुनाव प्रचार के दौरान चार घंटे में तीन विशाल जनसभाओं को संबोधित किया।

(MOREPIC1)(MOREPIC2)नडीयाड़ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पंकज देसाई, वेजलपुर से अमित ठकर और नरानपुरा सीट से भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र पटेल के लिए प्रचार किया। चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर राज्यों का विकास करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

(SUBHEAD)उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में कई बार कांग्रेस की सरकारें बनी, लेकिन भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस की सरकारों ने देश को बेचने का काम किया, जबकि भाजपा सरकार ने देश को बचाने का काम किया। आज देश में कांग्रेस की हालत ऐसी बन चुकी है कि उनके नेता भाजपा जाड़ो और कांग्रेस छोड़ो यात्रा पर निकले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का ऐसा नेता जो यात्रा पर निकले थे, बीच में गुजरात आ गए और फिर चले गए।

मैं थोड़ा सा सहयोग देने आया हूं: जयराम

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि गुजरात के चुनाव में थोड़ा सा सहयोग देने के लिए यहां आया हूं। हिमाचल में चुनाव हो चुके हैं और यहां के साथ ही मतगणना हागी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में इस बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने इस बार नारा दिया कि सरकार नही हम रिवाज बदलेंगे और गुजरात की तरह लगातार बीजेपी की सरकारें बनाकर जनता की सेवा करेंगे।

पूरे विश्व में चमक रहा देश का नाम: सीएम

देश के प्रधानमंत्री इंटरनेशनल मंच पर खड़े होते हैं तो पूरे विश्व में भारत का नाम चमक रहा है। देश का चहुंमुखी विकास करवाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज गुजरात राज्य देश के अन्य राज्यों के लिए विकास मॉडल बन कर चुका है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी का नाम लिए बगैर कहा कि देश में एक नई राजनीतिक पार्टी बनी है। वह भी झूठ बोलते-बोलते दोे राज्यों में सरकार बनाई। इस बार आम आदमी पार्टी ने हिमाचल के चुनाव में इस पार्टी ने चुनाव लड़ा है और सभी सीटों पर उनके प्रत्याशियों की जमानत जब्त होगी।

0 Comments