Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
राष्ट्रीय Trending

रोपड़ के लवर-लवरिया ने प्रेम जाल में फंसा जज बनाने का झांसा दे की हिमाचल के युवक से की लाखों की ठगी

Read in:Hindi

लाखों की ठगी के दोनों आरोपी नालागढ़ कोर्ट ने 4 दिन की न्यायिक हिरासत में सोलन जेल भेजे, एलएलबी में नहीं लिया था कोई एडमिशन, कॉलेज ने पुलिस को लिखकर दिया

विपुल /बद्दी/ नालागढ़  

प्यार का झांसा ओर जज बनने के सब्ज़बाग दिखाकर लाखों की ठगी करने वाली दीक्षा कुमारी पुत्री अशवनी कुमार निवासी मेघपुर डुबली, जिला रोपड़ पंजाब ओर उसके साथी नरेश कुमार पुत्र दुर्गा दास निवासी ताजपुर, बुंगासाहब, जिला रोपड़ पंजाब को नालागढ़ कोर्ट ने 4 दिन की न्यायिक हिरासत में सोलन जेल भेज दिया। 1 दिन के पुलिस रिमांड के बाद बद्दी पुलिस ने लाखों की ठगी करने वाली युवती ओर उसके साथी को कोर्ट में पेश किया।

वहीं जांच में जुटी पुलिस रियात बहारा कॉलेज पहुंची और वहां जांच में सामने आया की दीक्षा कुमारी ने एलएलबी में कोई एडमिशन नहीं लिया था। जबकि दीक्षा ने संतोष कुमार से यह झांसा देकर 7 लाख रुपये ऐंठे थे के उस ने रियात बहारा कॉलेज में एलएलबी में एडमिशन लिया है। इतना ही नहीं दीक्षा ने कॉलेज में असाइनमेंट सबमिट करने के नाम पर भी 1 लाख 67 हजार रुपये संतोष से ऑनलाइन ट्रांसफर करवाये थे।

वहीं शुक्रवार को रियात बहारा कॉलेज पहुंची पुलिस को कॉलेज प्रशासन ने लिखित में दिया के दीक्षा कुमारी पुत्री अशवनी कुमार निवासी मेघपुर नाम से कोई एडमिशन नहीं है।(SUBHEAD)

गौरतलब है के पंजाब के जिला रोपड़ की रहने वाली दीक्षा कुमार ने संतोष कुमार को प्यार के जाल में फंसाकर 70 से 80 लाख रुपये की ठगी की। दीक्षा के इस पूरे षडयंत्र में उसका असली प्रेमी नरेश कुमार जो उसके साथ 5 साल से साथ था भी शामिल था। दीक्षा ने लाखों रुपये संतोष कुमार से नरेश कुमार के खाते में यह कहकर ट्रांसफर करवाये के नरेश उसका भाई है। इतना ही नहीं एलएलबी के झांसे के बाद दीक्षा ने संतोष को जज बनने का झांसा दे रखा था।

जब बद्दी पुलिस ने दीक्षा को गिरफ्तार किया था तब भी वह संतोष से जज की सीट मिलने के नाम पर 9 लाख रुपये लेने आई थी। वहीं इस पूरे मामले में हैरानी इस बात की है के दीक्षा ने एक के बाद एक झूठ बोलकर संतोष से पैसे के ऐंठने का बहाना बनाया और संतोष भी देता रहा जबकि संतोष ने दीक्षा को कर्ज ओर ब्याज पर उठाकर पैसे दे दिए। जब संतोष पूरी तरह लूटकर कर्जदार हो चुका था तो आखिर ने संतोष की नींद टूटी ओर अब वो मरने को मजबूर है।

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि ठगी के दोनों आरोपियों दीक्षा ओर नरेश को न्यायालय ने 8 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस जांच जारी है और सभी पहलुओं को नजर में रखकर पुलिस जांच कर रही है।