Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

महाशिवरात्रि पर महा-भंडारा आयोजित किया

Read in:Hindi

(MOREPIC1)आर के शर्मा /पंचकूला

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यहां एक एनजीओ – श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन द्वारा एक सार्वजनिक महा-भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंद लोगों ने सपरिवार पहुंच कर भोजन का लाभ प्राप्त किया। भोजन वितरित करने में सहूलियत हो इसके लिए भंडारे का आयोजन एक सचल वैन में किया गया था।

श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन के प्रमुख सेवादार श्री अमिताभ रूंगटा ने कहा कि निरंतर सेवा के क्रम में यह हमारा 47वां भंडारा था, जो भगवान शिव को समर्पित रहा। भगवान शिव को पालनकर्ता कहा जाता है, इसीलिए हमने शिवरात्रि के पावन मौके पर भंडारे का आयोजन किया। किसी भूखे व्यक्ति को भोजन कराने से जो तृप्ति मिलती है वो अतुलनीय है।

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन के इस भंडारे में अनुपमा रूंगटा, चैतन्य रूंगटा, प्रगति रूंगटा, दीपाली रूंगटा, सुखपाल सिंह, हिमांशु, मोहन, निधि आदि ने भोजन वितरित किया। श्री अमिताभ रूंगटा का कहना है कि जरूरतमंदों की सहायता करना एक धर्म का कार्य है, जिसमें अन्य नागरिकों को भी भागीदारी करनी चाहिए।

0 Comments