Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

मकर संक्रांति: श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने लगाया केसरिया चावल व केसरिया दूध का लंगर

Read in:Hindi

फाउंडेशन सामाजिक कार्यों को करने के लिए प्रतिबद्ध: अमिताभ रुंगटा

आर के शर्मा/ पंचकूला 

सामाजिक व जनकल्याणकारी एनजीओ श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने फाउंडेशन के मुख्य सेवादार अमिताभ रुंगटा के नेतृत्व में गौ वन सेवा धाम सेक्टर 23 में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर जन साधारण के लिए केसरिया चावल व केसरिया दूध के लंगर का आयोजन किया। सैंकड़ों परिवारों ने फाउंडेशन के इस लंगर का लाभ उठाया।

इस अवसर पर श्री श्याम करुणा फाउंडेशन के मुख्य सेवादार अमिताभ रुंगटा ने मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुराणों में विधित है कि मकर संक्रांति को उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सूर्य की लालिमा बहुत अधिक बढ़ जाती है और उसका रंग केसरिया जैसा दिखता है। इसी सोच के साथ सूर्य नारायण एवं गौ माता के लिए केसरिया प्रसाद का वितरण किया जाता है और इसका जीवन में अच्छा प्रभाव पड़ता है। ये एक शुभ कार्य गिना जाता है।

(SUBHEAD)फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से जनकल्याणकारी कार्यों को करता आ रहा है और इसी प्रकार भविष्य में भी करता रहेगा। या यूं कहें कि फाउंडेशन सामाजिक कार्यों को करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक दिन शनिवार को पंचकूला में विशाल भण्डारे का आयोजन फाउंडेशन करता आ रहा है।

इस अवसर पर गौ वन सेवा, पंचकूला द्वारा गौ कथा का आयोजन भी किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा सभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता व पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने शिरकत की।

0 Comments