Monday, 25 May 2026
Breaking News
सुमित जलवी बने टूर एंड ट्रेवल यूनियन के प्रधान रक्तरंजित दौर के बाद नॉर्थईस्ट में थमी पत्रकार हत्याएँ बीएसएफ ने किया सीमावर्ती क्षेत्र में 14 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली का आयोजन तीन दिवसीय वार्षिक 17वां उर्स मेला दरगाह शरीफ बाकरपुर 27 मई से "कॉकरोच" का "इंटरनेशनल कनेक्शन" हिमाचल ​के राज्यपाल  ने भाखड़ा बांध का दौरा किया, बिजली उत्पादन के बुनियादी ढांचे की समीक्षा की सांसद साहनी ने पंजाब पर बढ़ते कर्ज, लंबित डीए एवं कॉलेजों को ग्रांट-इन-एड जारी न होने पर चिंता जताई 'कॉकरोच जनता पार्टी' का गठन, बधाई राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का  लोकार्पण आक्रोषः बरनाला रहा पूर्ण बंद 
हरियाणा Trending

मनीषा हमारे परिवार की बेटी है, जल्द मिलेगा न्याय: नायब सिंह सैनी

Read in:Hindi

दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, पुलिस निष्पक्षता के साथ कर रही है जांच 

(MOREPIC1)   फेस2न्यूज /चंडीगढ़/थानेसर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मनीषा हमारी बेटी है, हमारे परिवार की बेटी है। इस बेटी और उसके परिवार को इंसाफ दिलवाना सरकार का दायित्व है। इस मामले की पुलिस निष्पक्षता और गंभीरता के साथ जांच कर रही है और जल्द ही जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इतना ही नहीं वे स्वयं पुलिस से इस मामले से सम्बन्धित एक-एक मिनट की रिपोर्ट ले रहे है। पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को थानेसर अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता मानसिक संतुलन खो चुके है। इन 55 सालों में जिस गति से समाज व देश को आगे बढ़ाना चाहिए था, देश में उस गति से आगे नहीं बढ़ा सके। कांग्रेस खाली घोषणाएं करती रही, जिन से उसे वोट मिल जाते थे। कांग्रेसियों पर बहुत सारे आरोप लगे पड़े हैं और अब लोगों को इनकी नीतियों का पता लगा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में देश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कभी राष्ट्रपति, कभी उपराष्ट्रपति, कभी लोकसभा तक का अपमान किया है। कांग्रेस ने कोर्ट तक का अपमान किया हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राहुल गांधी की यात्रा के सवाल पर पहले की यात्रा की याद दिलाते हुए कहा कि पहले की यात्रा में तो सूपड़ा साफ हो गया था अब इसका भी परिणाम देख लेंगे। उन्होंने दीपेंद्र हुडा के चुनाव आयोग से मिले होने के आरोप पर कहा कि यदि चुनाव आयोग उनके नियंत्रण में होता तो दीपेंद्र हुडा की जीत कैसे संभव हो जाती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाप्त हो चुकी है और इस बार बिहार से भी बाहर हो जाएगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एक ऐसा व्यक्तित्व है, जिसने 11 वर्षों में विकास करते हुए भारत को नई दिशा दी है। आज प्रधानमंत्री ने हरियाणा प्रदेश के लिए दो नई परियोजनाओं दी है इनमें एयरपोर्ट से सोनीपत और एयरपोर्ट से बहादुरगढ़ तक नेशनल एक्सप्रेस-वे शामिल हैं। इससे एयरपोर्ट जाने का सफर अब और भी कम हो गया है। मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।