Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

पंचकुला मेयर चुनाव के बीच हुड्डा का चन्द्रमोहन और सुधा भारद्वाज को करारा झटका, पर्ल चौधरी को सौंपी हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कमान

फेस2न्यूज /चंडीगढ़

पंचकुला मेयर चुनाव के बीच विधान सभा में कांग्रेस के विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने पंचकुला के विधायक और पूर्व सीएम व मेयर की सीट पाने के लिए संघर्ष कर रही सुधा भारद्वाज को करारा झटका दिया है। कांग्रेस की ​प्रदेश महिला अध्यक्ष सुधा भारद्वाज को आलाकमान ने पंचकुला से मेेयर पद का प्रत्याशी बनाया है।

आलाकमान ने मेयर के चुनावी नतीजे आने से पहले ही नई अध्यक्ष पटौदी की कांग्रेस नेत्री पर्ल चौधरी की ताजपोशी कर दी है। एडवोकेट पर्ल चौधरी रविवार को पदभार संभाल रही हैं।

आलाकमान का कहना है कि नई नियुक्ति संगठन को मजबूती देने की ​लिए की गई है। इससे यह संदेश जाता है कि सुधा भारद्वाज संगठन के लिए कुछ खास नहीं कर पा रहीं थी। अपनी नियुक्ति के बाद पर्ल चौधरी ने कहा कि वह प्रदेश की महिलाओं की आवाज बनकर काम करेंगी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास करेंगी।