Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

मोनिका भारद्वाज राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन की स्थानीय अध्यक्ष नियुक्त

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  चण्डीगढ़ : राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा ने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल एवं महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता शर्मा अरोड़ा के साथ विचार विमर्श करके मोनिका भारद्वाज को चण्डीगढ़ में संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।

संजय अरोड़ा ने बताया कि इससे पहले संस्था की चंडीगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी व मोनिका भारद्वाज को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब पुनर्गठन के तहत ये नई नियुक्ति की गई है। मोनिका भारद्वाज ने कहा कि वे जल्द ही अपनी टीम घोषित करके सुचारु ढंग से संस्था को चलाएंगी।

संजय अरोड़ा ने ये भी बताया कि कोई पूर्व पदाधिकारी अपने पद का या अपने लैटर पैड एवं मोहर का उपयोग करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments