Monday, 27 July 2026
Breaking News
संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला गौ हत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एडीसी को दिया ज्ञापन नागा पहाड़ियों में विकास परियोजनाएं और अवैध खनन: असम की बाढ़ त्रासदी का कारण ! सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक
हरियाणा Trending

नायब सरकार ने किसानों की दीपावली की बढाई मिठास, गन्ने के समर्थन मूल्य में की बढ़ोतरी

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चंडीगढ़

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दीपावली के पावन अवसर पर गन्ना किसानों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि की घोषणा की है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के तहत हरियाणा सरकार ने देश में सबसे अधिक गन्ना मूल्य प्रदान करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है, जो किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

अगेती किस्म के गन्ने का रेट 400 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 415 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। वहीं पछेती किस्म का रेट 393 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 408 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है।

यह मूल्य वृद्धि गन्ना किसानों के लिए दीपावली का तोहफा है, जो उनकी मेहनत और समर्पण को सम्मान देने के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति को और मजबूत करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का यह निर्णय न केवल किसानों के हित में है बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करने वाला है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। गन्ना किसानों को देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य देकर हम उनके जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाने का प्रयास कर रहे हैं। यह निर्णय दीपावली के पर्व को और अधिक उज्ज्वल व मीठा बनायेगा।

हरियाणा सरकार का यह कदम किसानों के प्रति उसकी संवेदनशीलता और समर्पण को दर्शाता है। यह पहल न केवल गन्ना किसानों को प्रोत्साहित करेगी बल्कि अन्य राज्यों के लिए भी एक मिसाल कायम करेगी।