Thursday, 22 October 2026
Breaking News
भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की
हिमाचल Trending

नामांकन के अंतिम दिन कांगड़ा जिला में 72 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

Read in:Hindi

HIMACHAL VIDHAN SABHA ELECTION 2022

जिला में 15 निर्वाचन क्षेत्रों से कुल 129 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

विजयेन्दर शर्मा/धर्मशाला

नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कांगड़ा जिला में आज कुल 72 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। इस प्रकार जिले में नामांकन प्रक्रिया के दौरान 15 निर्वाचन क्षेत्रों से कुल 129 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए हैं। नामांकन के अंतिम दिन 06-नूरपुर से मनीषा कुमारी ने आम आदमी पार्टी प्रत्याशी, नसीब सिंह ने आम आदमी पार्टी से कवरिंग प्रत्याशी, साली राम ने बसपा प्रत्याशी एवं सुभाष सिंह डडवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा।

वहीं 07-इंदौरा (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र से हंस राज ने बसपा प्रत्याशी, कमल किशोर ने निर्दलीय प्रत्याशी, जगदीश सिंह ने आम आदमी पार्टी प्रत्याशी, मलेंद्र राजन ने कांग्रेस प्रत्याशी एवं लक्ष्मण दास ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा।(SUBHEAD)

विधानसभा क्षेत्र 08-फतेहपुर से बसपा के तिलक राज, आम आदमी पार्टी के नवीन बटलाहरिया, कांग्रेस के कवरिंग प्रत्याशी के रूप में जीत कुमार व संजय शर्मा एवं विजय कौंडल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा।
विधानसभा क्षेत्र 09-ज्वाली से आम आदमी पार्टी के बलदेव राज व अमन कुमार ने कवरिंग प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। वहीं बसपा से बीर सिंह व निखिल कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा जबकि 10-देहरा विधानसभा क्षेत्र से वरुण कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी, राकेश कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी, डॉ. राजेश शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी, पुनीता चम्बयाल से निर्दलीय प्रत्याशी होशियार सिंह के कवरिंग प्रत्याशी, मनीष कुमार ने आम आदमी पार्टी प्रत्याशी, बलजीत कुमार ने आम आदमी पार्टी के कवरिंग प्रत्याशी एवं विजय कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा।

विधानसभा क्षेत्र 11-जसवां परागपुर से बसपा से प्रेम चंद व आम आदमी पार्टी से साहिल चौहन ने नामांकन भरा। विधानसभा क्षेत्र 12-ज्वालामुखी से अतुल कौशल, राम स्वरूप एवं अनिल कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी तथा होशियार सिंह ने आम आदमी पार्टी प्रत्याशी व गगन दीप ने आम आदमी पार्टी के कवरिंग प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा।

वहीं 13-जयसिंहपुर (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र से यादविंदर गोमा ने कांग्रेस प्रत्याशी, संतोष कुमार ने आम आदमी पार्टी प्रत्याशी, सरोज कुमारी ने आम आदमी पार्टी की कवरिंग प्रत्याशी, सुशील कुमार ने राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी तथा सतीश कुमार, सुरेंद्र सिंह, सुमन कुमार व सुरेश कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन भरा।

14-सुलाह विधानसभा क्षेत्र से रविंद्र सिंह ने आम आदमी पार्टी प्रत्याशी, प्रेम चंद ने आम आदमी पार्टी के कवरिंग प्रत्याशी, जगदीश चन्द सपहिया ने कांग्रेस प्रत्याशी, कपिल सपहिया ने कांग्रेस के कवरिंग प्रत्याशी, शेर सिंह ने अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रत्याशी, सुरेश कुमार ने बसपा प्रत्याशी एवं सचिन राणा व जगजीवन पॉल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा।

विधानसभा क्षेत्र 15-नगरोटा से आम आदमी पाटी से उमा कांत व अनिता कुमारी ने कवरिंग प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। वहीं शशि बाला ने कांग्रेस की कवरिंग प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा।

विधानसभा क्षेत्र 16-कांगड़ा से बसपा के विजय कुमार, आम आदमी पार्टी के राज कुमार व कवरिंग मोहिंदर सिंह, भाजपा के पवन काजल, कुलाभाष चन्द ने निर्दलीय प्रत्याशी एवं कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार व रजत चौधरी ने कवरिंग प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा।

वहीं विधानसभा क्षेत्र 17-शाहपुर आम आदमी पार्टी से अभिषेक सिंह व जोगिंदर सिंह एवं कर्ण परमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकर भरा। जबकि यतिंदर कुमार ने हिमाचल जन क्रांति पार्टी व आशीष शर्मा ने हिन्दू समाज पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा।

18-धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से कुलवंत सिंह राणा ने आम आदमी पार्टी प्रत्याशी व सुदेश राज, अनिल कुमार, अभय कुमार अशोक एवं विपन कुमार नहरिया ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा।

19-पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से संजय भारद्वाज ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी व राज कुमार ने कवरिंग प्रत्याशी तथा सुरेश कुमार ने बसपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। वहीं 20-बैजनाथ (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी से परमोद चन्द व गुरदास राम निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा।

27 अक्तूबर को नामांकनों की छटनी की जाएगी, नामांकन वापिस लेने की अंतिम तारीख 29 अक्तूबर है। 12 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 08 दिसंबर को की जाएगी।

0 Comments