Sunday, 27 September 2026
Breaking News
*नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया
चर्चा Trending

हनुमान जन्मोत्सव पर श्री हनुमंत धाम में नवरत्नों से बने विशाल केक का भोग लगाया

Read in:Hindi

हनुमान जी जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं, उनकी कृपा से कार्यों में आ रही बाधाएं जल्द दूर होने लगती है : नीना तिवारी

चण्डीगढ़ : श्री हनुमंत धाम सेक्टर 40-बी में हनुमान जन्मोत्सव प्रति वर्ष की भांति बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। हर वर्ष चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। श्री हनुमंत धाम में सिद्धपीठ दक्षिणमुखी श्री पंचमुखी हनुमान जी विराजमान हैं, जिनकी बहुत मान्यता है। यहां आज तड़के पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा तथा लोगों ने बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ हनुमान जी के आगे माथा टेका और प्रार्थना की।

(SUBHEAD)इस अवसर पर प्रधान नीना तिवारी ने कहा कि बजरंगबली बहुत बलवान और निडर है। उनके समक्ष कोई भी शक्ति टिक नहीं पाती है और हनुमान जी जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं, उनकी कृपा से कार्यों में आ रही बाधाएं जल्द दूर होने लगती है। इस अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से सुबह से लेकर शाम तक खीर का लंगर, लड्डुओं का तथा जलेबी का लंगर लगाया गया।

दोपहर को सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया गया तथा बजरंग बाण, कीर्तन तथा महाआरती की गई। उसके उपरांत शाम छह बजे श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर नवरत्नों से बना हुआ विशाल केक का भोग लगाया गया जिसे बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया था। तत्पश्चात सभी भक्तों में नवरत्न केक बांटा गया तथा उन्हें उपहार के रूप में एक गदा की रिंग तथा एक-एक झंडा भेंट स्वरूप प्रसाद के रूप में दिया गया।

इस अवसर पर मंच के अन्य सदस्य पाल शर्मा, उषा सिंगला, कुमुद, गायत्री, अलका जोशी, सरला, सुदर्शन शर्मा, सुनीता आनंद, उर्मिल, दीप्ति, सुशीला, कृष्णा, राज कालिया, कमलेश व कंचन इत्यादि मौजूद थे।