Monday, 25 May 2026
Breaking News
सुमित जलवी बने टूर एंड ट्रेवल यूनियन के प्रधान रक्तरंजित दौर के बाद नॉर्थईस्ट में थमी पत्रकार हत्याएँ बीएसएफ ने किया सीमावर्ती क्षेत्र में 14 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली का आयोजन तीन दिवसीय वार्षिक 17वां उर्स मेला दरगाह शरीफ बाकरपुर 27 मई से "कॉकरोच" का "इंटरनेशनल कनेक्शन" हिमाचल ​के राज्यपाल  ने भाखड़ा बांध का दौरा किया, बिजली उत्पादन के बुनियादी ढांचे की समीक्षा की सांसद साहनी ने पंजाब पर बढ़ते कर्ज, लंबित डीए एवं कॉलेजों को ग्रांट-इन-एड जारी न होने पर चिंता जताई 'कॉकरोच जनता पार्टी' का गठन, बधाई राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का  लोकार्पण आक्रोषः बरनाला रहा पूर्ण बंद 
हरियाणा Trending

पिंजौर अमरावती हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Read in:Hindi

आरोपियों की धरपकड़ में उतरी एसआईटी और 8 विशेष टीमें पूरे दमखम से सक्रिय, समीर की गिरफ्तारी हमारी पहली बड़ी सफलता, बाकी बचे आरोपी भी जल्द होंगे गिरफ्तार- डीसीपी क्राइम

फेस2न्यूज /पंचकूला

अमरावती मॉल के बाहर हुए हत्याकांड में पंचकूला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है,  पुलिस ने 11 जून देर शाम को हत्याकांड में शामिल एक आरोपी समीर खान को गिरफ्तार किया है,  जो वर्तमान में पिंजौर के सैणी मोहल्ले में किराए पर रह रहा था।

बता दे पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज के निर्देश पर एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के नेतृत्व में 10 जून को इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ था कि समीर की दोस्ती पिंजौर निवासी पीयूष पिपलानी और फिर अंकुश सोलंकी से हुई। इलाके में दबदबा के इरादे से उन्होंने सोनू की हत्या की साजिश रची।

डीसीपी क्राइम ने बताया कि सोनू की हत्या की साजिश रचते हुए इन चारो ने नैक्शन कार में सवार होकर पहले रैकी की और फिर 5 जून की रात मौका देखकर अमरावती मॉल में फिल्म देखने आए सोनू पर ताबड़तोड फायरिंग कर हत्या कर दी। उसी रात उन्होने अपने फोन से सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी अपलोड किया जिसका पुलिस ने उसी दिन आईपी एड्रेस का पता लगाया गया। इस बीच जब वे हत्या की वारदात के बाद वापस अपनी कार से जाने लगे तो अन्य चौथे आरोपी से फायर हो गया था जिसमें पीयुष के हाथ पर लगी थी।

अगले दिन वे हत्या की वारदात में शामिल कार को चंडीगढ़ पीजीआई में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने अगले दिन ही वह कार बरामद कर ली थी, जिसमें से एक चला हुआ कारतूस भी मिला था।

(MOREPIC1)(SUBHEAD)डीसीपी क्राइम ने बताया कि एसआईटी के साथ-साथ उनकी निगरानी में गठित 8 विशेष टीमें वारदात के बाद से ही पूरे दमखम से सक्रिय हैं जो कि कि हमारी टीमे हिमाचल प्रदेश के इलाको विशेषकर बद्दी, परवाणू, चंडीगढ़, मोहाली सहित तमाम संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। संदिग्धों, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ की जा रही है। अपराधियों की एक-एक गतिविधि पर पैनी नजर रखते हुए पुलिस द्वारा तुरंत उनके बैंक खातों, कॉल डिटेल्स, मोबाइल लोकेशन और डिजिटल मूवमेंट्स को खंगाला गया।

इसके अलावा पुलिस अंकुश व पीयुष के खिलाफ दर्ज पुराने आपराधिक मामलो में उनके सहयोगी आरोपियों से भी पूछताछ कर केस सुलझाने में अन्य अहम व बारीक जानकारियां जुटाई जा रही है। हमारी टीम इन सभी तथ्यो, साक्ष्यों व अन्य जानकारियों की कड़ी से कड़ी जोडकर केस को जल्द से जल्द सुलझाने में जुटी है।

अदालत की कार्रवाई को लेकर डीसीपी क्राइम ने बताया कि आरोपी समीर को आज माननीय अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। सुनवाई के दौरान पीड़ित सोनू नोलटा की बूआ का बेटा नितिन उर्फ प्रिस, जिसे वारदात के दिन पैर में गोली लगी थी, ने अदालत में समीर की मौजूदगी की पुष्टि की। उसने बताया कि जब सोनू को गोली मारी गई,तब समीर भी मौके पर मौजूद था और घटना का हिस्सा था। अब पुलिस समीर की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। आरोपी समीर के खिलाफ थाना पिंजौर में हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीमें भी मोर्चे पर हैं,जो तकनीकी सबूतों को मजबूती देने में जुटी हैं।