Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

सांसद मनीष तिवारी के कार्यकाल का एक साल पूरा, भव्य समारोह में ममता डोगरा ने दिया मांग पत्र

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज /चंडीगढ़

चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी के कार्यकाल का वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन महिला कांग्रेस की सचिव सुश्री ममता डोगरा ने किया.

इस अवसर पर वार्ड नंबर 26 डड्डू माजरा में आयोजित समारोह में सांसद मनीष तिवारी को एमपी लैंड फंड से सीसीटीवी कैमरा वार्ड नंबर 26 में लगाने का मांग पत्र दिया गया।

(MOREPIC2)(SUBHEAD)इस पर सांसद ने जल्द ही कैमरा लगवाने का आश्वासन दिया साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन को प्राथमिकता के साथ डंपिंग ग्राउंड को 30 जून तक खत्म करने हेतु किए गए वायदे को पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा, डड्डू माजरा के निवासियों के जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

कार्यक्रम में चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लक्की, सीनियर डिप्टी मेयर जसवीर बंटी, डिप्टी मेयर श्रीमती तरुण मेहता, एरिया पार्षद कुलदीप कुमार, पार्षद सचिन गालव, जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह, वरिष्ट नेता चंद्रमुखी शर्मा, पूर्व मेयर पाली, अमन सलेच, वार्ड नंबर 26 ब्लॉक प्रधान हरजिंदर सिंह ,सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान मोनू बोहत , नीटू प्रधान , वसीम मीर, यादविंदर मेहता, डड्डू माजरा के निवासी शामिल हुए।

0 Comments