Monday, 13 July 2026
Breaking News
सिंगिंग सोल’स द्वारा संगीतमय कार्यक्रम मेमरीज़ ऑफ रफ़ी साहेब आयोजित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ श्री णमोकार महामंत्र पाठ एवं श्री भक्तामर दीपार्चना पीर मुच्छल्ला में एल'मोरा ज्वेलर्स ने खोला का आधुनिक शोरूम  भारतीय जीवन बीमा निगम की दो दिवसीय नॉर्थ ज़ोन बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता 15 जुलाई से पूर्व राज्यपाल के बरनाला निवास पर हुई पंजाबी फिल्म "सतलुज" की स्क्रीनिंग श्री महावीर मन्दिर मुनि सभा ने गुलाब चंद कटारिया को श्री 108 मुनि गौरवानन्द गिरि जी महाराज की 39वीं पुण्य बरसी समारोह का निमंत्रण दिया हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट एकेडमी ने अपने 2 लीग मैच आसानी से जीते ताइक्वांडो चैंपियनशिप: आयशा कौर ने जीता सिल्वर मेडल, कोच सीमा को मिली बेस्ट टीम ट्रॉफी अयोध्या चढ़ावा चोरी से आस्था को गहरी ठेस, मामले में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए: नरेश चौहान रावण बनाम बादशाह अकबर
चंडीगढ़ Trending

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध  

चण्डीगढ़ : भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ, चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा आज सेक्टर-41 स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर रामलीला मैदान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े विषय पर एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष बिक्रम बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा चंडीगढ़ के वरिष्ठ नेता रामबीर भट्टी, वार्ड नंबर 27 की पार्षद श्रीमती गुरबख्श रावत, प्रकोष्ठ अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, महिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भट्ट सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संबंधित मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श की आवश्यकता पर बल दिया। उपस्थित महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी इस विषय पर अपनी भावनाएं व्यक्त की और महिला सम्मान एवं भागीदारी को और सुदृढ़ करने की बात कही।