Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

प्लेटिनम होम्स निवासी सोसाइटी को बदनाम करने वालों के खिलाफ हुए एकजुट, थाने में शिकायत दर्जकरवाई

Read in:Hindi

जीरकपुर, फेस2न्यूज:
ओल्ड अम्बाला रोड पर, गाजीपुर, ढकोली स्थित प्लेटिनम होम्स के निवासियों ने कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया एवं अखबारों में सोसाइटी के बारे में दुष्प्रचार करने की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई है। सभी निवासी एकजुट होकर धरने पर बैठे और अब इस मामले में अदालत जाने की तैयारी में हैं।
प्लेटिनम होम्स सोसाइटी के प्रेसीडेंट मुकेश चौहान ने कहा कि वे दो साल से भी अधिक समय से प्लेटिनम होम्स में रह रहे हैं और वहां की बुनियादी सुविधाओं से संतुष्ट हैं। कुछ शरारती तत्वों द्वारा उनके एनजीओ- एसएसटी चंडीगढ़ के सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाई जा रही थीं, जिनका विरोध करने पर ये तत्व और अधिक सक्रिय हो गए। ऐसे तत्वों के खिलाफ हम अदालत में केस करने पर विचार कर रहे हैं।
सोसाइटी के महासचिव हरमनदीप सिंह ने कहा कि प्लेटिनम होम्स निवासियों ने आरडब्ल्यूए के चुनाव में हारने वाले गुट पर आरोप लगाया है कि वे सोसायटी फंड, जीपीए और अन्य दस्तावेज नहीं दे रहे हैं और न ही हस्ताक्षरित एमओयू का पालन कर रहे हैं। विरोध करने पर आये दिन फर्जी खबरें फैलाते हैं।
शिकायत दर्ज कराने वालों में सोसाइटी के सदस्य मनीष कुमार, संजीत नैन, विनोद कुमार और सत्यावली सहित अन्य निवासी शामिल हैं। जिन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है उनमें ओंकार सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनप्रीत कौर और वरिंदर सिंह के नाम उल्लेखनीय हैं।

0 Comments