Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई 
चंडीगढ़ Trending

प्री-प्राइमरी वार्षिक समारोह में नन्हे-मुन्नों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /चंडीगढ़

मॉडर्न कॉम्प्लेक्स जीएमएमएस एमएचसी मनीमाजरा स्कूल परिसर में प्री-नर्सरी से लेकर बालवाटिका तक के विद्यार्थियों के लिए प्री-प्राइमरी वार्षिक समारोह बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती प्रीति अरोड़ा, श्रीमती सना एवं श्री रमेश गिल्होत्रा (संपादक, हरियाणा न्यूज फ्लैश) उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त श्री मुकेश कुमार (भारत विकास परिषद सदस्य) तथा श्रीमती निशा (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी सदस्य) भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।

(SUBHEAD)इस अवसर पर छोटे बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

स्कूल इंचार्ज श्रीमती भूपिंदर कौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनकी मेहनत और उपलब्धियों की सराहना की तथा उन्हें निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं क्लास इंचार्ज श्रीमती नीरज (एनटीटी अध्यापिका) ने भी बच्चों को सकारात्मक सोच, अनुशासन और निरंतर प्रयास के महत्व के बारे में बताया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सफल और प्रेरणादायक बताया।

0 Comments