Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

पुटा चुनाव : छुट्टियों में भी रतन-कश्मीर टीम का घर-घर चुनाव प्रचार अभियान जारी रहा

Read in:Hindi

अनुभवी सीनेटर प्रो. नवदीप गोयल की देखरेख में शिक्षकों के हितों को ध्यान में रख कर तैयार किया मेनिफेस्टो

चण्डीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) चुनाव के लिए प्रो. नवदीप गोयल की रतन-कश्मीर टीम ने छुट्टियों के दौरान भी अपना चुनाव प्रचार अभियान जारी रखा व पुटा के सदस्यों के घर-घर जाकर अपना मेनिफेस्टो उनके समक्ष रखा।

प्रो. नवदीप गोयल की रतन-कश्मीर टीम की प्रतिनिधि कविता तनेजा ने  बताया कि उनका पैनल शिक्षकों को सशक्त बना कर उनकी एकता एवं उनके अधिकारों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध है।

(SUBHEAD)इसके मद्देनज़र अनुभवी सीनेटर प्रो. नवदीप गोयल की देखरेख में शिक्षकों के हितों को ध्यान में रख कर तैयार किए गए उनके पैनल के मेनिफेस्टो में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं जैसे सातवें वेतनमान का लंबित ऐरिअर दिलवाना, डेंटल कॉलेज फेकल्टी के लिए सीएएस प्रमोशन करवाना, पास्ट सर्विस का लाभ दिलवाना, क्लॉज 6.3 का समाधान, नियमित जीबीएम और पुटा की मीटिंग्स, सभी के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करवाना, घरों के नियमित रखरखाव करवाना, 2016 के बाद की पीएच.डी. इन्क्रीमेंट, केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार चाइल्ड केअर लीव दिलवाना, कैंपस में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष तक बढ़वाना, फास्ट ट्रैक फैकल्टी भर्ती करवाना, एक व्यक्ति एक पद नियम की पालना, फैकल्टी के लिए कैशलेस स्वास्थ्य देखभाल योजना, रेमुनरेशन संबंधी जानकारी एग्जाम पोर्टल पर लाना, फेकल्टी के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता को पूरा करना, एआरओ स्तर पर बाधाओं को दूर करना, ग्रुप इंश्योरेंस पॉलिसी शुरू करना, कॉन्ट्रैक्ट फेकल्टी की चुनौतियों का समाधान, पीयू परिसर को बन्दर एवं आवारा कुत्तों से मुक्त बनाना, प्रशासनिक और वित्तीय प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से गेस्ट हाउस बुकिंग को सुविधाजनक बनाना तथा पानी की टंकी की क्षमता का विस्तार व फैकल्टी निवासों में बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी आदि मुद्दे शामिल हैं।

0 Comments