Tuesday, 28 July 2026
Breaking News
संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला गौ हत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एडीसी को दिया ज्ञापन नागा पहाड़ियों में विकास परियोजनाएं और अवैध खनन: असम की बाढ़ त्रासदी का कारण ! सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक
हरियाणा Trending

राजीव गुप्ता मर्डर केस: युवती गिरफ्तार, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज/ पंचकूला 

पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन एवं डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में डिटेक्टिव स्टाफ ने पिंजौर हत्या मामले में फरार चल रही महिला आरोपी सिमरन उम्र 21 वर्ष, पुत्री प्रदीप कुमार निवासी मनीमाजरा, चंडीगढ़ को 14 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में आज पेश कर उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की जा रही है।

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि जांच में सामने आया है कि सिमरन ने ही इंस्टाग्राम के माध्यम से मृतक राजीव गुप्ता से सम्पर्क कर उसे मिलने बुलाया था, जिसके बाद युवती के परिजनों ने उसकी हत्या कर दी।

उल्लेखनीय है कि 22 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि पिंजौर-नालागढ़ बाईपास पर गांव सुखोमाजरी के समीप सड़क किनारे खाई में करीब दो सप्ताह पुराना शव दबा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की थी।

मृतक राजीव गुप्ता के पिता ने पुलिस को बताया था कि उसके बेटे ने 2 अप्रैल को उसने प्रेम विवाह किया था। बाद में उसका एक अन्य युवती से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। इस संबंध में युवती (प्रेमिका) के भाई व मामा ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी शिकायत चंडीगढ़ पुलिस को पहले भी दी गई थी। 9 अगस्त को राजीव गुप्ता अपने घर से एक्टिवा पर निकला था, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और अंतिम लोकेशन पिंजौर की मिली थी।

डीसीपी क्राइम के अनुसार मामले में डिटेक्टिव स्टाफ की टीम पहले ही तीन आरोपियों कमलदीप उर्फ कुंदन निवासी पिपलीवाला (युवती का भाई), सत्यनारायण उर्फ सत्ता (निवासी पानीपत) और विनोद उर्फ बोडा (निवासी नग्गल खेड़ी, जिला पानीपत दोनों युवती के मामा) को 27 अगस्त को गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। इस पूरे मामले की गहन जांच सब इंस्पेक्टर राजेश द्वारा की जा रही है।