Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

धर्मगुरु स्वामी रसिक महाराज ने नायब सिंह सैनी के साथ गौरक्षा, संस्कृत शिक्षा, एवं हिन्दुत्व से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की

Read in:Hindi

(MOREPIC1) चण्डीगढ़ : बद्रीनाथ धाम उत्तराखण्ड के प्रमुख संत नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुख्यमंत्री आवास पर जाकर बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी एवं गौरक्षा, संस्कृत शिक्षा, एवं हिन्दुत्व से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। हरियाणा सरकार द्वारा किए जा रहे धर्म उत्थान कार्यों के लिए संतों की तरफ से प्रसन्नता व्यक्त की गई।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संतों का सानिध्य हम सबको आदिकाल से मिल रहा है और संतो के सानिध्य एवं प्रवचनों से व्यक्ति अच्छाई की ओर अग्रसर होता है। संतों का स्‍मरण किया। संतों के सानिध्य एवं प्रवचनों से व्यक्ति अच्छाई की ओर अग्रसर होता है और जो व्यक्ति विमुख होता है वह बुराई का रास्ता अपना लेता है , इसलिए मानव को संतो के चरणों में आसीन होकर उनके दिखाये गये रास्ते पर चलकर अपने जीवन को सुखमय बनाना चाहिए।

इस अवसर पर पंजाब संत समिति के अध्यक्ष स्वामी विवेकानंद सरस्वती, आनन्द ब्रहमचारी, साध्वी माँ देवेश्वरी, आचार्य सुदर्शन व्यास, स्वामी गीतानंद गिरी, डा हरीश मिगलानी, डा वरिन्दर गुप्ता, डा रवि पाराशर उपस्थित रहे।

0 Comments