Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

बांग्लादेश में एक और हिन्दू नागरिक की हत्या से आक्रोश

Read in:Hindi

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने प्रधानमंत्री के नाम बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में ज्ञापन प्रेषित किया

(MOREPIC1) फेस2न्यूज /चण्डीगढ़ :

बांग्लादेश में एक और हिन्दू नागरिक की हत्या की ख़बरें मिलने से देशवासियों के साथ-साथ शहरवासियों भी आक्रोशित हो गए हैं। इसी सिलसिले में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, चण्डीगढ़ की स्थानीय अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज की अगुआई में संस्था के पदाधिकारियों ने उपायुक्त के मार्फ़त बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया जिसमें प्रधानमंत्री से मांग की गई कि वह हिन्दु हित में ठोस से ठोस कदम उठाएं, क्योंकि बांग्लादेश की यूनुस सरकार के संरक्षण में वहां पर हिंदुओं का खुलेआम कत्लेआम किया जा रहा है। साथ ही वहां पर हिन्दू युवतियों के साथ खुलेआम बलात्कार-दुराचार की घटनाएं हो रही है लेकिन वहां का जिहादी शासक एवं आतंकवादी शासन मूक दर्शक बना हुआ है।

उपायुक्त के उपलब्ध ना होने के कारण एसडीएम (सेन्ट्रल), चंडीगढ नवीन ने ज्ञापन लिया।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अधिकारी सुधीर शर्मा, संतोष कांसल, पूनम वर्मा, धर्मवीर, लक्ष्मी चतुर्वेदी, रमन चतुर्वेदी, विजय शर्मा, सुखबीर, शुभम्, सुनीता आदि मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि हिन्दू विरोधी बांग्लादेश सरकार व इस्लामिक जिहादी एक सोची-समझी साजिश के तहत बांग्लादेश में हिंदुओं को खत्म कर रहे हैं। ये सब देखते जानते हुए अगर भारत सरकार द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो बांग्लादेश से हिंदुओं का नामोनिशान मिट जाएगा।

0 Comments