Wednesday, 09 September 2026
Breaking News
एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन
हिमाचल Trending

ज्वालामुखी में संजय रतन ने शुरू किया अपना चुनाव प्रचार

Read in:Hindi

HIMACHAL VIDHAN SABHA ELECTION: 2022

(MOREPIC2)   विजयेन्दर शर्मा/ज्वालामुखी

 ज्वालामुखी में कांग्रेस प्रत्याशी संजय रतन ने अपना नामांकन भरने के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने यहां दावा किया कि प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार चन्द दिनों की मेहमान है। आने वाले चुनावों के परिणाम सरकार की रवानगी की वजह बनेंगे। व प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपने दम पर सरकार बनायेगी

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि प्रदेश भर में चल रही सत्ता विरोधी लहर हिमाचल के हर गांव में प्रवेश कर चुकी है। लिहाजा इसी लहर के चलते कांग्रेस 45 से अधिक सीटों पर विजय हासिल करेगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में पूरी लहर है। व वह हर हाल में चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि देश की निर्यात दर, औद्योगिक दर, उत्पाद दर सब में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।छोटे व्यापारी कारोबार बंद करने पर मजबूर हो चुके हैं।खुदरा बाजार रिकार्ड तोड़ गिरावट पर है।
संजय रतन ने कहा कि बेरीज़गारी चरम पर है लेकिन देश के चार-पांच बड़े घरानों की आमदन 500 गुणा तक बढ़ रही है। यह सरकार की पूंजीवादी नीति को दर्शाता है।

(SUBHEAD)(MOREPIC1)उपचुनाव में जनता के आक्रोश का ट्रेलर बीजेपी की सरकार देख चुकी है और अब पूरी फिल्म दिखाने को जनता तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि 2014 में बीजेपी का यह जुमला व नारा था कि बहुत हो चुकी महंगाई की मार अब की बार बीजेपी की सरकार, बस इस नारे के बाद जनादेश हासिल करते ही देश और प्रदेश की जनता को महंगाई की ऐसी मार मारी कि गरीब की रसोई के तड़के पर ही नहीं बल्कि निवाले पर भी टैक्स लगा दिया। दूध, दहीं, आटा, दाल, चावल व अन्य तमाम तरह की खाने-पीने की चीजों पर जीएसटी का जजिया लगा दिया। जिसने पहले से बढ़ी महंगाई को फिर आसमान पर पहुंचा दिया।

राणा ने कहा कि रोटी के निवाले पर टैक्स लेने वाली सरकार जनहित में कतई नहीं हो सकती है। बेरोजगारों से 2 करोड़ रोजगार का झूठा वायदा करने वाली बीजेपी सरकार बेरोजगारों की सरकार कभी नहीं हो सकती है। संजय रतन ने ने कहा कि पुलिस भर्ती लीक पेपर के भ्रष्टाचार का शिकार हुए वह बेरोजगार जिन्होंने पर्चा खरीदा था वह सलाखों के पीछे सजा भुगत रहे हैं जबकि इस खुलेआम चले भ्रष्टाचार में जिन लोगों ने 100 करोड़ रुपया इकट्ठा किया वे खुलेआम घूमते हुए बेरोजगारों की छाती पर मूंग दल रहे हैं। जो संसाधन वर्षों की मेहनत से कांग्रेस ने बनाए थे उन संसाधनों को बेचने के साथ बीजेपी की सरकार ने देश को भी ऑन सेल कर दिया है।

कांग्रेस की 10 गारंटियों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में कर्मचारियों के ओपीएस की बहाली की जाएगी।