Tuesday, 02 June 2026
Breaking News
अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता अलविदा बशीर बद्र उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावनाः मुख्यमंत्री श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस की धूम : गायक बी प्राक की भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब चुनाव-2026: जगह-जगह टकराव, मतदान के बाद शहर में तनाव। देव भूमि हिमाचल में धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की आवश्यकता: राज्यपाल सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर का 52वां वार्षिक उत्सव 27 से
चंडीगढ़ Trending

ट्राइसिटी के फोटोग्राफर्स को नए कैमरा इक्विपमेंट्स पर जागरूक बनाने के लिए सेशन आयोजित

Read in:Hindi

हाईब्रिड सिस्टम वाला एक कैमरा ही फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए बेस्ट

चण्डीगढ़ : पहले हाईएंड फोटोग्राफी के लिए डीएसएलआर कैमरा को बेहतर माना जाता था, लेकिन टेक्नोलॉजी एडवांसमेंट की वजह से यही फोटोग्राफी बदल रही है। कैमरा टेक्नोलॉजी मिररलेस हुई है। जो तस्वीरें खींचना सिर्फ एक बदन दबाने तक सीमित थी, उसी फोटोग्राफी को अपनी क्रिएटिविटी को एक्सपलोर किया जाने लगा है। हाई-एंड मिररलेस कैमरा आने से फोटोग्राफी का आयाम बदल गया है। इस जानकारी के साथ एक्सपर्ट जतिंदर चुग ने कैमरा सेशन की शुरुआत की।

शहर में निकाॅन टीम ने नए मिररलेस कैमरा से रूबरू कराया। इसमें मार्केट में लॉन्च हो रहे कैमरा टैक्नोलॉजी को लेकर चण्डीगढ़, मोहाली व पंचकूला के फोटोग्राफर्स के लिए डैमो सेशन रखा गया जिसमें सौ से अधिक फोटोग्राफर्स ने भाग लिया। इसके लिए जेड8 कैमरा इक्विपमेंट के साथ खास स्टूडियो सेटअप लगाया गया। इससे मिररलेस कैमरा से मॉडल्स के साथ फोटोग्रार्फ्स को तस्वीरे खींचकर देखने, वीडियो रिकॉर्ड करने या गीत शूट करके देखने का ऑप्शन दिया गया। इस सेटअप में सभी फोटोग्रार्फ्स ने कैमरा चलाते हुए उसके नए फीसर्च को एक्सपलोर करके देखा भी।

(SUBHEAD)सेशन की शुरुआत करते हुए कैमरा बिल्ड के साथ एक्सपर्ट जतिंदर चुग ने बताया कि मिररलेस कैमरा से फोटोग्राफी अनुभव आर्ट में बदलने लगा है। पहले जो डिजिटल डीएसएलआर बड़े और भारी होते थे और जिनके साथ दिनभर चलना मुश्किल हो जाता था उनके मुकाबले मिररलेस कैमरा बहुत लाइटवेट हैं। एक तो तरह शटर मिरर नहीं होता। सेंसर छोटा हुआ है। कैमरे को ऑपरेट करना काफी आसान हो गया है। इसमें टिल्टिंग एलसीडी टचस्क्रीन जुड़ गई है। इसलिए फोटो खींचते या वीडियो रिकॉर्ड करने के व्यूफाइंडर में देखना नहीं पड़ता, बल्कि स्क्रीन को घुमाकर देखते हुए आगे बढ़ सकते हैं। इस नाते इससे तस्वीरें की प्रोसेसिंग तेज हुई है। इसलिए शार्प इमेज क्वालिटी और एकदम नेचुरल यानी सही कलर मिलते हैं।

साथ ही कैमरे अब वाईफाई कैमरे हो गए हैं। क्लिक करने के तुरंत बाद तस्वीर मोबाइल पर देखी या किसी को शेयर भी आ सकती है। एक्सपर्ट अश्वनी जोशी ने बताया कि कैमरे का डिजाइन अल्ट्रा कंपैक्ट हुआ है। साइज छोटा सेंसर होने से कैमरे बेहद स्टाइलिश बना है। डिजाइन करके अब कैमरे को कैरी करना और आसान बना है।

पोर्टेबिलिटी की वजह से मिररलेस कैमरा ट्रैवल व स्ट्रीट फोटोग्राफी के लिए बेहतर ऑप्शन है। इससे क्लिकिंग का अच्छा अनुभव मिलता है। वहीं इसके अलावा जेड8 कैमरे में हाईब्रिड सिस्टम आने लगा है। यानी एक ही कैमरा हाई क्वालिटी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए बेस्ट है चाहे आपको 4के फोटोग्राफी करनी है या 8 के वाली क्वालिटी में।