Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
धर्म बहादुर जैन बने जेआईटीओ चंडीगढ़ चैप्टर के नए चेयरमैन यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर्स ने अपने मैच जीते पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान
हिमाचल Trending

हिमाचल की गोविन्द सागर झील में बनूड़ के सात युवकों की डूबने से मौत, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)(MOREPIC3) विजयेन्द्र शर्मा/शिमला

जिला ऊना के तहत बंगाणा स्थित गोबिंद सागर झील में हुए दर्दनाक हादसे में सात युवक डूब गए। यह युवक बनूड़ मोहाली के बताए जा रहे हैं। गोताखोरों ने देर शाम तक 6 युवकों के शव बरामद कर लिए हैं। पीरनिगाह में माथा टेकने के बाद ये युवक गोबिंद सागर झील में नहाने के लिए पहुंचे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झील में करीब सात युवा नहा रहे थे। इस दौरान पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण एक युवा डूबने लगा तो पास ही नहा रहे उसके 6 अन्य साथी उसे बचाने के लिए गहराई की ओर गए लेकिन एक-दूसरे को बचाते हुए सभी सातों युवक गहरे पानी में डूबते गए। घटना का पता चलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, वहीं फायरब्रिगेड की गाडिय़ां भी मौके पर पहुंचीं।

उधर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज ऊना जिला में गोविन्द सागर झील में में युवकों के झील में डूबने की घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी डूबने वाले लोगों के शव गोताखोरों द्वारा निकाल लिए गए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।