Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

एस.एच.ओ. तथा उसके गनमैन के खि़लाफ़ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज

Read in:Hindi

(MOREPIC1) चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान आज फ़िरोज़पुर छावनी के एस.एच.ओ. के तौर पर तैनात इंस्पेक्टर नवीन कुमार और पंजाब होम गार्ड (पी. एच. जी.) वालंटीयर जतिन्दर गिल के विरुद्ध 15,000 रुपए रिश्वत मांगने और हासिल करने के लिए भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। इस मामले में एस. एच. ओ. नवीन कुमार को गिरफ़्तार कर लिया गया है और टीमें गठित करके होम गार्ड वालंटियर को गिरफ़्तार कर लिया जायेगा।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त इंस्पेक्टर को फ़िरोज़पुर छावनी के निवासी ललित कुमार के पासी की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।  (SUBHEAD)
अन्य विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच कर आरोप लगाया कि उक्त एस. एच. ओ. ने दूसरे पक्ष के खि़लाफ़ दर्ज किये पुलिस केस में उसकी मदद करने के बदले 20,000 रुपए रिश्वत के तौर पर माँगे हैं। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की माँग करते हुये उस समय की बातचीत को रिकार्ड कर लिया और दोषी पर मुकदमा दर्ज करवाने के लिए इसको सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो के आगे पेश कर दिया।
प्रवक्ता ने बताया कि फ़िरोज़पुर यूनिट की विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर दोषी एस. एच. ओ. को दो सरकारी गवाहों की मौजुदगी में उसके गन्नमैन के द्वारा 15,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन काबू कर लिया। उक्त होम गार्ड वालंटीयर ने एस. एच. ओ. की तरफ़ से रिश्वत की राशि प्राप्त की और ख़ुद गिरफ़्तार होने से बच कर निकल गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में विजीलैंस ब्यूरो की टीम गिरफ़्तारी के लिए उसकी खोज कर रही है।
इस सम्बन्धी उक्त दोनों मुलजिमों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना फ़िरोज़पुर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।

0 Comments