Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन ने लगाया भंडारा

Read in:Hindi

पंचकूला: जनप्रिय सामाजिक संस्था – श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन की भंडारा वैन ने पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया में साधनहीन एवं जरूरतमंद लोगों की सहायतार्थ भोजन का वितरण किया। संस्था की ओर से हर सप्ताहांत एक भंडारा लगाया जाता है। इस क्रम में आज 55वां भंडारा श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन के संचालक एवं जाने-माने समाजसेवी श्री अमिताभ रूंगटा की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

श्री रूंगटा ने कुछ समाजसेवियों और अपने परिजनों के साथ लोगों को भोजन वितरित किया। उनके साथ सेवा कार्य में अनुपमा रूंगटा, चैतन्य रूंगटा, प्रगति रूंगटा, दीपाली रूंगटा, सुखपाल सिंह, निधि, आदि ने भी भाग लिया। संस्था की ओर से गायों और मानव कल्याण के लिए समय-समय पर अनेक धर्मार्थ कार्य किए जाते हैं। भंडारे का आयोजन इनमें से एक महत्वपूर्ण पहल है।

0 Comments