Friday, 31 July 2026
Breaking News
महान शहीद ऊधम सिंह के ‘शहीदी दिवस’ पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 107 करोड़ रुपए से अधिक के विकास प्रोजेक्ट सुनाम को समर्पित श्री नयना देवी धाम पर बरनाला के धार्मिक संगठन को मिली मेडिकल शिविर लगाने की अनुमति एडवोकेट रोहित जोशी लोजपा (रामविलास), चण्डीगढ़ के लीगल सेल के जिला अध्यक्ष नियुक्त मुख्यमंत्री ने ‘जाखू मन्दिर-संजीवनी बूटी का रहस्य’ पुस्तक का किया विमोचन गुरु पूर्णिमा पर किन्नर समाज ने साईं बाबा को सोने का छत्र किया अर्पित हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम गुरु रविदास नॉर्थ ज़ोन गर्ल्स वॉलीबॉल ट्रॉफी का करेंगे अनावरण पंजाब को इंग्लैंड, फिनलैंड, न्यूजीलैंड आइसलैंड बनाने की जगह आप सरकार ने बना दिया धरना-लैंड, नशा-लैंड, गैंगस्टर-लैंडः ढिल्लों  गुरु रविदास ट्रॉफी: पहला नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज टूर्नामेंट 18 अगस्त से पंचकूला में संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला गौ हत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एडीसी को दिया ज्ञापन
चर्चा Trending

धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

Read in:Hindi

पंचकूला ।

प्राचीन शिव मंदिर की श्री सनातन धर्म सभा रजि सेक्टर -11 द्वारा श्री राम जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा रजि के वाइस प्रेसिडेंट हरीश शर्मा ने बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी को श्री राम जन्मोत्सव उपलक्ष्य पर भव्य राम दरबार शोभामान कर श्री राम संकीर्तन का सुबह 10 बचे 12 बजे तक आयोजन किया गया। संकीर्तन प्रवाहक माधवी और किशोर द्वारा श्री राम भजनो का माधुर संगीत से भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। सभा के महासचिव राज बंसल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष तृप्ता मरिया ने बताया कि सेक्टर वासी श्री राम के जन्मोत्सव पर भारी संख्या में दरबार में शामिल हुए।

बच्चों के साथ बुजुर्गों ने बड़े हर्षोल्लास से श्रीराम दरबार में ख़ुशी ज़ाहिर कर श्रीराम कृपा का आशीर्वाद लिया। श्री राम का जन्मोत्सव अपराह्न 12 बजे पंडित हीरामणी मिश्रा व शास्त्री मनोज चमोली द्वारा मंत्रोंच्चारणों के साथ विधिवत स्नान कर दरबार में पूजन सहित शोभामान किए गए। सभी भक्तों द्वारा बड़ी आस्था व श्रद्धा के साथ आरती की गई व तत्पश्चात् भंडारा कमेटी के उपाध्यक्ष कृष्ण नैय्यर के साथ संकीर्तन मंडली उपाध्यक्ष राजरानी व शिव गोयल ने विशाल अमृतमय भोग प्रसाद भंडारा का वितरण करने में सहयोग किया।