Saturday, 03 October 2026
Breaking News
रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई  "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का उद्घाटन चंडीगढ़ में 3 अक्टूबर से गूंजेगा हरिनाम, 15वीं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन
चर्चा Trending

ज्ञान का सागर है श्री राम कथाः कथा व्यास श्री कार्तिक गोस्वामी जी महाराज

Read in:Hindi

श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 23 में भगवान श्री राम कथा का आयोजन

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/चंडीगढ़ 

 राम कथा ज्ञान का वह सागर है जिसमें आपको जीवन को सही मायने से जीने की शिक्षा प्राप्त होती है। श्री राम कथा का पाठ ही सतत् जीवन को आनंदमयी कर देता है, जो व्यक्ति अपने घर में श्री रामचरित्रमानस की चैपाइयों का भाव सहित पाठ करता है वह सुखी जीवन व्यतीत करता है।

यह प्रवचन गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर सेक्टर 23 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित भगवान श्रीराम कथा के दौरान श्री मनमाधव गौड़ेश्वर वैष्णवाचार्य पूज्य श्री कार्तिक गोस्वामी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को दिए। 

गुरु तत्व पर चिंतन करते हुए कथा व्यास गोस्वामी जी ने बताया कि गुरु के द्वारा वह दृष्टि प्राप्त होती है,जिसके द्वारा हम भगवान की लीलाओं का दर्शन व अनुभव कर सकते हैं। गुरु द्वारा ही भगवत भजन की अभिरुचि प्राप्त होती है। तुलसीदास जी ने शंकर जी को गुरु रूप में स्वीकार किया और शंकर जी की ही रूप हनुमानजी हैं।

इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री राम के सुंदर भजन गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और श्रद्धालुओं ने इस दौरान श्री राम का जयघोष किया।