Thursday, 08 October 2026
Breaking News
"नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन
चंडीगढ़ Trending

भाजपा के राज में स्मार्ट सिटी चण्डीगढ़ टॉर्चर सिटी बन गई : मुकेश राय

Read in:Hindi

चण्डीगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र हों या शहरी, सब जगह बदहाली का  है आलम

(MOREPIC1)  चण्डीगढ़ : लगातार हुई बारिश ने स्थानीय प्रशासन और भाजपा सरकार की नाकामियों की पोल खोल दी है। इसी के साथ भाजपा सरकार द्वारा चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने के सभी वादे जुमले साबित हो गए। ये कहना है चण्डीगढ़ कांग्रेस कॉलोनी सेल चेयरमैन मुकेश राय का।

उन्होंने आज यहां ब्यान जारी करते हुए कहा कि आम दिनों में जनता पार्किंग व ट्रैफिक जाम से त्रस्त रहती है और अब मौसम बिगड़ने पर और भी बुरे हालात पैदा हो गए हैं। चण्डीगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र हों या शहरी, सब जगह बदहाली का आलम है। भाजपा सरकार ने चण्डीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाते-बनाते टॉर्चर सिटी बना दिया। भाजपा सरकार में अफसर भी सिर्फ हाजरी लगाने की तनख्वाह ले रहे और भाजपा पार्षद मौज करने में व्यस्त है।

विकास नगर के पास स्थित रेलवे अंडर ब्रिज पूरा पानी से भरा हुआ है और दो दिन से बारिश रुकी हुई है फिर भी अभी तक चंडीगढ़ प्रशासन ने पानी निकलने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की जिसके कारण लोगों को अपने काम पर जाने के लिए बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सांसद किरण खेर को भी लोगों की कोई चिंता नहीं है। शहर की जनता बारिश से हुई दिक्कतों के कारण तंग है और सांसद का कोई पता ही नहीं है। उन्हें तो सिर्फ चुनाव में चंडीगढ़ की जनता याद आती है और चुनाव होते ही सांसद महोदया फिल्मों की शूटिंग करने मुंबई चली जाती हैं।

0 Comments