Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने किया रक्तदान कैंप का आयोजन

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चंडीगढ़

प्लेटिनम जुबली समारोह के अवसर पर, भारतीय स्टेट बैंक, स्थानीय प्रधान कार्यालय, सेक्टर -17, चंडीगढ़ ने पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के सहयोग से 26 और 27 जून 2025 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का आयोजन एसबीआई की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में किया गया था।

इस अवसर पर 197 कर्मचारियों और जनता ने रक्तदान कर सामाजिक दायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरा किया।

एसबीआई लेडीज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती आशा शर्मा ने क्लब के अन्य सदस्यों के साथ रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया और शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं की सराहना की। श्री कृष्ण शर्मा, मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक चंडीगढ़ सर्कल, श्री मनमीत एस छाबड़ा, महाप्रबंधक नेटवर्क-1 और श्री विमल किशोर, महाप्रबंधक नेत्रवर्क-3 ने बैंक के अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ रक्तदाताओं को सम्मानित किया, उन्हें धन्यवाद दिया और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह सेवा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

पीजीआई के डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की टीम ने रक्तदान की व्यवस्था सुचारू रूप से की।

0 Comments