Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
"नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन
चंडीगढ़ Trending

खालसा कॉलेज में टैलेंट हंट-2022 आयोजित

Read in:Hindi

प्रतियोगिता में नियमित रूप से हिस्सा लेने से नेतृत्व गुण का होता है विकास: प्रिंसीपल डॉ हरीश कुमारी

(MOREPIC1)आर के शर्मा/मोहाली  

खालसा कॉलेज(अमृतसर) ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज, फेस 3ए में टैलेंट हंट-2022 प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज की प्रिंसीपल डॉ हरीश कुमारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर उत्साहपूर्ण तरीके से भाग लिया और अपनी कला को बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत कर अपने अध्यापकों से प्रशंसा बटोरी।

कॉलेज परिसर में आयोजित टैलेंट हंट-2022 के अंतर्गत कॉलेज विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रकार की रोचक व मनोरंजक प्रतियोगिताएं करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में मेंहदी, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, गायन, वेस्टन डांस, क्वीज कॉन्टेस्ट, भाषण प्रतियोगिता, नेचर फोटोग्राफी, स्पीच, कविता जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थी। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रिंसीपल द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में अग्रणीय रहे विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और प्रतियोगिता में उनके योगदान देने के लिए सराहना की।

इस अवसर पर प्रिंसीपल डॉ हरीश कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि नियमित रूप से प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों में नेतृत्व के गुण का विकास होता है और वे किसी भी मंच पर अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं।

0 Comments