Wednesday, 11 November 2026
Breaking News
सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया *पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा  के निधन पर शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली छठ घाटों की सूची पर सियासी घमासान, 50 लाख के बजट का हिसाब दे नगर निगम : गुरदेव यादव गुरप्रीत सिंह हैप्पी चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन के फिर से गठन के बाद अध्यक्ष नियुक्त
पंजाब Trending

तथास्तु चैरिटेबल सोसायटी ने किया विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के चलते महिलाओं और पुरुषों का सम्मान

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)फेस2न्यूज /जीरकपुर

तथास्तु चैरिटेबल सोसायटी की हर साल की तरह यह एक अपनी नई कोशिश कि कैसे लोगों को अपने साथ जोड़ा जाए सर्वविदित है कि तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी ने अपने दो विंग्स शुरू किए हैं। पहला तथास्तु चैरिटेबल पब्लिक स्कूल और दूसरा तथास्तु वूमेन एंपावरमेंट विंग।

अपने दूसरे विंग के तहत एक आकर्षक कार्यक्रम किया जिसमें 51 ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र मे कामयाबी का परचम लहराया है। इनमें डॉक्टर्स, पुलिस ऑफिसर, सोशल वर्कर व बिजनेस एंटरप्रेन्योर आदि शामिल थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगतगुरु पंचानंद गिरि महाराज थे. उन्होंने ज्योति प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर डॉक्टर सरबजीत कौर फाउंडर एंड चेयरपर्सन तथास्तु चैरिटेबल सोसायटी, ने कहा, मैंने जो मुहिम चला रखी है भिक्षा नहीं शिक्षा दो, में सब लोगों का साथ बहुत जरूरी है ताकि गरीब तबके के बच्चे आगे बढ़ सकेें व समाज और देश की मुख्य धारा से जुड़े सकें।

सम्मान पाने वालों  में जाने -माने  गायक मीत संधू, सुश्री स्नेहा वर्मा, रमन जुनेजा आदि भी शामिल थे।

कार्यक्रम में कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा, भाजपा नेता संजीव खन्ना और समाज सेवी सोनू सेठी भी मौजूद रहे।

0 Comments