Wednesday, 13 May 2026
Breaking News
स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप ने मनाया नारी शक्ति का जश्न, प्रतिभा पंडित को सुपर मॉम खिताब से सम्मानित किया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना असम से बंगाल तक गहराया भगवा प्रभाव, पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरण सारे रिश्ते बदल भी जाएं, पर जीवन भर एक जैसी रहती है मां... चण्डीगढ़-कोटद्वार बस सेवा फिर शुरू, उत्तराखण्डवासियों में खुशी की लहर श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव 9 से : 14 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ने मनाया 21वां वार्षिक समारोह केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स के डा. प्रेम ने की सुपर स्ट्राइकर्स की सर्जरी
पंजाब Trending

गांव रंगियां में दस दिवसीय नि:शुल्क गतका प्रशिक्षण शिविर शुरू

Read in:Hindi

आत्मरक्षा के लिए लड़कियां अपनाएं गतका खेल : बीबी मंजीत कौर जिलाध्यक्ष

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/मोरिंडा/रूपनगर

गतका एसोसिएशन जिला रूपनगर ने गतका एसोसिएशन ऑफ पंजाब के नेतृत्व में और नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से पास के गांव रंगियां के गुरुद्वारा साहिब में एक मुफ्त गतका प्रशिक्षण शिविर शुरू किया है जिसमें आस पडोस के गांवों के बच्चे भी नि:शुल्क गतका सीख सकते हैं।

गतका एसोसिएशन जिला रूपनगर की संयोजक बीबी जसविंदर कौर ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक गुरदीप सिंह के द्वारा अरदास करने के बाद शिविर की शुरुआत की गई। इस प्रशिक्षण शिविर में दो दर्जन से अधिक लड़के-लड़कियां भाग ले रही हैं, जिन्हें नेशनल गतका एसोसिएशन के प्रशिक्षकों द्वारा गतका प्रशिक्षण दिया जाएगा।

गतका एसोसिएशन जिला रूपनगर की अध्यक्ष बीबी मंजीत कौर ने बताया कि इससे पहले जिला एसोसिएशन द्वारा कई गतका प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जा चुके हैं और किसी भी शिविर में भाग लेने का कोई शुल्क नहीं लिया जाता। इसलिये कोई भी बच्चा इस नि:शुल्क प्रशिक्षण का लाभ ले सकता है। उन्होंने कहा कि शारीरिक व्यायाम के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए भी गतका एक आसान खेल है, इसलिए युवाओं विशेषकर लड़कियों को गतका खेल को अपनाना चाहिए।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सिख शास्त्र विद्या कौंसिल के वित्त सचिव बलजीत सिंह सैनी, गतका कोच शेरी सिंह भांबरी और भाग लेने वाले बच्चों के माता-पिता भी उपस्थित थे।