Friday, 05 June 2026
Breaking News
डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता
चर्चा Trending

मुख्यमंत्री ने मंच पर बिराज गौमाता को अपने हाथों से दूध पिलाया, गायक बी प्राक ने अपने भजनों से भगतों को निहाल किया

Read in:Hindi

पंचकूला (हरियाणा) के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में वृंदावन के श्रीमद माधवगोविंदेश्वर वैष्णवाचार्य पूज्यपाद श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज के आध्यात्मिक मार्गदर्शन में चल रही ब्रज रस कथा के तीसरे दिन के प्रवचन में महाराज ने भगवान कृष्ण और राधा की दिव्य कथाओं में से धेनू (गाय) का महत्व समझाया।

कथा के दौरान महाराज जी ने बताया कि हमारे जीवन में धेनु का बहुत सम्मान है, जो पालन-पोषण, देखभाल, निस्वार्थता और समृद्धि का प्रतीक है। महाराज जी ने बताया कि श्री कृष्ण जी 5 वर्ष की छोटी सी उम्र से ही वृंदावन के हरे-भरे चरागाहों में प्रेमपूर्वक गाय चराते थे, जो मानवता और प्रकृति के बीच सामंजस्य का प्रतीक है।
गायों के साथ उनका बंधन पूरे जीवन में कृतज्ञता, करुणा और सुरक्षा के गुणों की शिक्षा देता है। श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज के प्रवचन ने इस बात पर प्रकाश डाला कि धेनु न केवल प्रचुरता का प्रतीक है, बल्कि एक आध्यात्मिक मार्गदर्शक भी है जो हमें सादगी, भक्ति और शाश्वत के साथ एकता की ओर ले जाती है।

बृज रस कथा के तीसरे दिन आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी कार्यक्रम में अपनी हाजरी लगवाई और कथा का आनंद माना। इस मौके पर महाराज जी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भव्य स्वागत किया और कहा कि आज हमारे मंच पर गौमाता विराजमान है।(SUBHEAD)

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंच पर बिराज गौमाता को अपने हाथों से दूध पिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए यह बहुत बड़ा दिन है कि यहां ब्रज रस का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा उन्हें यहां आकर बहुत खुशी और शांति का अनुभव हुआ है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बंतो कटारिया, मोहन लाल बड़ोली, भाजपा, प्रदेश अध्य्क्ष, पूर्व स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता और आए हुए मेहमानों का स्वागत किया।

श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज के चर्चे देश विदेश तक है। हमारे देश में आध्यात्मिकता की कमी है और ऐसे धार्मिक आयोजन और संत महात्मा ही इसको पूरा कर सकते है। हमारी सरकार ऐसे कार्यक्रम करवाती रहती है और इसके लिए हमारी सरकार ने योजनाएं चलाई है। गीता जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम करवाते है।

हमारी सरकार गौमाता के लिए 40 करोड़ की जगह 400 करोड़ रुपए दिए है। राज्य में बहुत गौशाला बन रही है, जिनमें पशुपालन विभाग से डॉक्टर भी बैठ रहे है। उन्होंने कहा कि पहले 100 गौशाला थी, लेकिन अब 500 से उपर है। हरियाणा सरकार ने गौसेवा पर करोड़ों रुपए खर्च किए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी व्यक्ति गौशाला में पैसा देता है, वह टैक्स रिबेट भी ले सकता है।

आज के इस कार्यक्रम में बॉलीवुड गायक बी प्राक भी कथा सुनने पहुंचे और राधा का नाम जपा। इस दौरान उन्होंने राधा नाम से भजन गाए और कीर्तन किया। उन्होंने एक भजन श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज को समर्पित किया। आज गुजरात के इंडियन गायक कीर्तिदान गढ़वी ने भी कार्यक्रम में अपनी हाजरी लगवाई।

कार्यक्रम के आयोजक हर्ष शर्मा और रजनीश शर्मा ने बताया कि यह उत्साहवर्धक कार्यक्रम 22 नवंबर 2024 तक जारी रहेगा। उन्होंने लोगों को बाकी बचे दो दिन इस ब्रज रस कथा में आकर कथा का आनंद मानने की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि इस कार्यक्रम मुफ्त एंट्री है, कोई पास आदि की जरूरत नहीं है।

इस कार्यक्रम में श्री राधे कृपा परिवार ट्रस्ट पंचकूला, श्री राधा संकीर्तन मंडल पंचकूला, पवार परिवार, सुरेश, कविता यादव और वैजयंती सेवा संस्था ट्रस्ट वृंदावन का भी भरपूर सहयोग रहा। इस अवसर पर सुनील शर्मा, सुमित शर्मा, अनिल थापर, राकेश गुप्ता, नेमचंद और रौशन लाल भी उपस्थित रहे।