Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

एलआईसी में कर्मचारियों से सरेआम रिश्वत मांग रहा ठेकेदार!

Read in:Hindi

आपकी आवाज पार्टी के अध्यक्ष प्रेमपाल चौहान ने लगाया संगीन आरोप

फेस2न्यूज/चंडीगढ़

भारतीय जीवन बीमा निगम, सेक्टर 17 में नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को न्याय दिलाने पहुंचे आपकी आवाज पार्टी, चंडीगढ के अध्यक्ष प्रेमपाल चौहान ने आरोप लगाया कि भारतीय जीवन बीमा विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार कर्मचारियों से सरेआम रिश्वत मांग रहा है और अधिकारी मौन हैं।

प्रेमपाल चौहान ने पूछा कि अधिकारी बताएं कि ठेकेदार के साथ अगर वह शामिल नहीं हैं तो 10 सालों से जीवन बीमा विभाग में कार्य करने वाले लोगों को बिना कारण और बिना नोटिस दिए उन्हें काम से क्यों हटाया जा रहा है? इन लोगों का कहना है कि वे 12/15 सालों से जीवन बीमा विभाग में कार्य कर रहे हैं और अब ठेकेदार हमसे रिश्वत मांग रहा है। रिश्वत मांगने की मोबाइल में रिकॉर्डिंग भी है।

कर्मचारी प्रदीप गहलोत का कहना है कि हम किराए पर रहते हैं इतनी कड़ाके की ठंड में हम कहां जाएंगे? इस दौरान इन कर्मचारियों को भरोसा दिलाते हुए आपकी आवाज पार्टी के अध्यक्ष प्रेमपाल चौहान ने कहा कि हम आपकी लड़ाई को लड़ेंगे और आपको इन्साफ जरूर दिलाएंगे।

इस दौरान इंदरजीत सिंह, शाहनूर चौधरी, एडवोकेट शुभम चौधरी एडवोकेट, अमित कुमार, गौतम, दीपक कुमार, बलजिंदर कौर ढिल्लो, वीरेंद्र सूद, रोहित अरोड़ा, अनोखे लाल पार्टी के नेताओं ने भी भरोसा दिलाया है। निकले गए कर्मचारियों रजत आदिवाल व प्रदीप गहलोत ने कहा कि आज भारत देश मे संविधान को खत्म किया जा रहा है।

एक तरफ कांग्रेस बीजेपी संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर के नाम पर दलितों को गुमराह कर वोट लेकर सरकार बना रही है दूसरी तरफ उन्हीं दलितों का शोषण भी लगातार कर रही है। इंद्रजीत सिंह ने कहा कि देश में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है भारतीय जनता पार्टी संविधान का लगातार उल्लंघन कर रही हैं।

0 Comments