Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

शहर के चर्चित कवि डॉ. अनीश गर्ग कनाडा में होंगे सम्मानित

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज /चण्डीगढ़ :

शहर के नामचीन कवि एवं साहित्य अकादमी, चंडीगढ़ के वाइस चेयरमैन डॉ. अनीश गर्ग को अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सेतु परिषद्, सरी (ब्रिटिश कोलंबिया), कनाडा द्वारा सम्मानित किया जाएगा। परिषद् ने उन्हें अगस्त के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले “काव्य सेतु” अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में सम्मान एवं काव्य-पाठ के लिए आमंत्रित किया है।

डॉ. अनीश गर्ग की मां पर केंद्रित कविता- “ना जा मंदिर, ना जा गुरुद्वारा, ना मस्जिद, ना गिरजा, पगले मां के चरणों में हैं चारों धाम, यहीं गिर जा यहीं गिर जा …” का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से वायरल हुआ है।

इस कविता को कनाडा में बसे भारतीय मूल के लोगों ने विशेष भावनात्मक जुड़ाव के साथ सराहा। इस वीडियो से प्रभावित होकर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सेतु परिषद् के अध्यक्ष आनंद शर्मा ने डॉ. अनीश गर्ग से संपर्क कर ई मेल के माध्यम से औपचारिक निमंत्रण भेजा, जिसे डॉ. गर्ग ने स्वीकार किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि काव्य सेतु जैसे अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक आयोजन भारत और कनाडा के बीच सांस्कृतिक संवाद को सुदृढ़ करते हैं तथा दोनों देशों के बीच मैत्री और सौहार्द को नई दिशा देते हैं। उल्लेखनीय है कि इस अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक कार्यक्रम में देश-विदेश के अनेक प्रतिष्ठित कवि एवं साहित्यकार भाग लेंगे। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी अंतर्राष्ट्रीय कंपनी बुक माय इवेंट लिमिटेड को सौंपी गई है।

0 Comments